Gurgaon News: सोहना क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटने के मामले बढ़े

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

Gurgaon News: सोहना, संवाददाता। क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से लोग आतंकित हो गए है। नागरिक अस्पताल में एक दिन में 50 से 60 लोग रैबीज का इंजेक्श

Gurgaon News: सोहना क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटने के मामले बढ़े

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में एक दिन में 50 से 60 लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे, जिनमें 15 से 20 मामले नए होते हैं। नगर परिषद सीमा क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती वारदातों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोग छोटे बच्चों को घर से बाहर निकलने में काफी सावधानियां बरतने लगे है। निवासी राजेन्द्र का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों और आम रास्तों पर आवारा कुत्तों का आतंक अधिक है। इसलिए ग्रामीण रात के समय बाहर जाते समय अपने साथ दो से तीन लोग लेकर निकलते हैं।

आवारा कुत्तों की नसबंदी का अभियान

1100 कुत्तों की नसबंदी का दावा

नगर परिषद द्वारा करीब 10 माह पहले आवारा कुत्तों की नसबंदी करने का अभियान शुरू किया था। इसके लिए विशेष टीम बनाई है। टीम द्वारा नगर परिषद सीमा क्षेत्र में करीब 1100 आवारा कुत्तों की नसबंदी की गई है। अभियान अभी जारी है और शिकायत मिलने पर टीम वहां पर पहुंच कर आवारा कुत्तों की नसबंदी कर रही है।

कुत्ते काटने के मरीजों की संख्या बढ़ी

नागरिक अस्पताल में पिछले चार माह से कुत्ते काटने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। मार्च तक एक दिन में करीब 40 मरीज आते थे, अब यह संख्या 60 के करीब पहुंच गई है।

- डॉ. रणविजय, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सोहना

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦नागरिक अस्पताल में रोजाना कितने लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं?−
नागरिक अस्पताल में एक दिन में 50 से 60 लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: सोहना क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटने के मामले बढ़े