Gurgaon News: तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल
Gurgaon News: गुरुग्राम में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण तीन भयानक सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में महिलाओं और युवाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में नए भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अधिकांश आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी की रफ्तार अब सड़कों पर काल साबित हो रही है। जिले के अलग-अलग इलाकों में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण तीन भयानक सड़क हादसे सामने आए हैं। इन हादसों में महिलाओं और युवाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सभी मामलों में नए भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैरान करने वाली बात यह है कि अधिकांश मामलों में आरोपी टक्कर मारकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
बादशाहपुर फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
मूल रूप से उत्तरप्रदेश के आगरा में होलीपुरा निवासी अश्वनी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ जुलाई की देर सात सवा 12 बजे अश्वनी अपने दोस्त प्रवीन सैनी के साथ झाड़सा स्थित अपनी दुकान बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पिरामिड सोसाइटी के सामने फ्लाईओवर रोड पर पहुंचे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
गांव बहोड़ा कलां निवासी पुष्कर भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ जुलाई की रात सवा नौ बजे अपनी मोटरसाइकिल से बिलासपुर से अपने गांव लौट रहे थे। जब वह रास्ते में जीएलएस कंपनी के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार कार के चालक ने गफलत और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पुष्कर की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में पुष्कर को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में पुष्कर को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर
गांव वजीरपुर निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकयत में बताया कि रॉयल पब्लिक स्कूल में बस कंडक्टर हैं। उनकी पत्नी गीता शांति विहार में साफ-सफाई का काम करती हैं। छह जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे गीता रोजाना की तरह सोसाइटियों में काम करने के लिए घर से पैदल निकली थीं।
बिजेंद्र भी अपने किसी निजी काम से उनके पीछे थोड़ी दूरी पर मेवका की तरफ जा रहे थे। बिजेंद्र ने देखा कि सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाते हुए आए और उनकी पत्नी गीता को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गीता बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ीं। बिजेंद्र ने भागकर बाइक का नंबर देखा और उसके बाद पत्नी को अस्पताल लेकर गए। तीनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही वाहन चालक की पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तार किया जाएगा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


