ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामतेज रफ्तार कैंटर पलटा, चालक और एक महिला की मौत

तेज रफ्तार कैंटर पलटा, चालक और एक महिला की मौत

रेवाड़ी। संवाददाता। एक तेज रफ्तार कैंटर ने ईंधन लेकर पैदल जार रही ग्रामीण महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में कैंटर पलटलने से चालक व एक महिला की मौत...

तेज रफ्तार कैंटर पलटा, चालक और एक महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवFri, 26 Nov 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रेवाड़ी। एक तेज रफ्तार कैंटर ने ईंधन लेकर पैदल जार रही ग्रामीण महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में कैंटर पलटलने से चालक व एक महिला की मौत हो गई। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिला के गांव लिसाना के निकट बृहस्पतिवार की देर शाम को गांव बीकानेर की बीरमती, मधु व कांता जंगल से ईंधन अपने घर जा रही थीं। जब वे सड़क के किनारे-किनारे चल रही थीं तो पीछे से एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर होते ही तीनों महिलाएं दूर जा गिरी और केंटर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। टक्कर के बाद भारी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। तीनों महिलाओं व चालक को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

वहां उपचार के दौरान कैंटर चालक जयसिंहपुर खेड़ा निवासी सचिन व महिला मधु की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिलाओं का उपचार चल रहा है। पुलिस ने गांव बीकानेर निवासी चेतन की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें