Gurgaon News: भारी वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी, केएमपी और द्वारका एक्सप्रेसवे से गुजरने की सलाह

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: एडवाइजरी: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रियों और डाक कांवड़ियों की सुरक्षित व सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए गुरु

Gurgaon News: भारी वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी, केएमपी और द्वारका एक्सप्रेसवे से गुजरने की सलाह

Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। नौ अगस्त से 11 अगस्त तक शहर के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश नियंत्रित रहेगा। उन्हें वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए पुलिस ने भारी वाहनों और ट्रांसपोर्टरों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली से गुरुग्राम होकर राजस्थान, झज्जर, रेवाड़ी, पटौदी, नूंह और फरीदाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मुख्य शहर के बजाय द्वारका एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे का उपयोग करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट संचालकों और चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन करें और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें।

कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा बल तैनात

कांवड़ यात्रियों के आवागमन वाले प्रमुख रास्तों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की लंबी पैदल यात्रा और गर्मी को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर जगह-जगह पेयजल और छायादार विश्राम स्थलों (कांवड़ शिविरों) का प्रबंध किया गया है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक रवैया अपनाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

केवल आधिकारिक सूचना पर करें भरोसा

गुरुग्राम पुलिस ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक संदेश या अपुष्ट खबर पर विश्वास न करने की हिदायत दी है। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। वाहन चालक कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए अनावश्यक हॉर्न न बजाएं और तेज गति से वाहन न चलाएं। श्रद्धालु और आम नागरिक यातायात नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

किस तारीखों के बीच ट्रैफिक एडवाइजरी लागू है?
यह ट्रैफिक एडवाइजरी 9 अगस्त से 11 अगस्त तक लागू है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: भारी वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी, केएमपी और द्वारका एक्सप्रेसवे से गुजरने की सलाह