चालीस लाख से पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण होगा
सोहना नगर परिषद वार्ड 21 में गंदे पानी की निकासी के लिए 40 लाख रुपये के नाले का निर्माण कराएगा। घरों का गंदा पानी खुले में बहने से लोगों को परेशानी हो रही है। पार्षद ने बताया कि निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद वार्ड 21 में गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण करेगा। उक्त नाले पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसका नगर परिषद द्वारा टेंडर छोड़ दिया गया है।
गंदे पानी की समस्या
नगर परिषद के वार्ड 21 में आबादी क्षेत्र के अंदर सोहना ढाणी को जाने वाले मार्ग के पास आम रास्ते में घरों का गंदा पानी खुले में बह रहा है। गंदा पानी खुले में बहने से लोगों को पैदल निकलने के लिए परेशानी हो रही है। वहीं मक्खी-मच्छरों का आतंक बना हुआ है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी को छोड़ने पर आसपास के लोगों में आए दिन झगड़ा होता रहता है। रात के अंधेरे में लोग पैदल निकलने समय गंदे पानी से निकलते समय गिरने से चोटिल होते रहते है। वार्ड पार्षद निर्मला देवी ने बताया कि नगर परिषद ने उक्त रास्ते के साथ पक्का नाला बनाने का टेंडर लगा दिया है। जल्द ही नाले का निर्माण कार्य चालू होगा।
निर्माण लागत और प्रक्रिया
वार्ड 21 में गंदे पानी की निकासी का नाला निर्माण पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ठेकेदार को जल्द से जल्द काम पूरा करने के आदेश जारी कर दिए है।
- सुनील कुमार रंगा-कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सोहना
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


