Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsSohna Stops Development Projects Worth 40 Crore Due to GRAP Implementation
प्रदूषण की मार: ग्रैप लागू होते ही सोहना में 40 करोड़ के विकास कार्य थमे

प्रदूषण की मार: ग्रैप लागू होते ही सोहना में 40 करोड़ के विकास कार्य थमे

संक्षेप:

- पीडब्ल्यूडी ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण और मिनी सचिवालय पर लगाई रोक, नियम तोड़ने पर एजेंसी होगी स्वयं जिम्मेदार

Nov 16, 2025 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

सोहना। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते प्रदूषण के कारण ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू होते ही, सोहना में लोक निर्माण विभाग ने करीब 40 करोड़ के विकास कार्यों के निर्माण पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। सरकार के आदेशों का पालन करते हुए, पीडब्ल्यूडी ने सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों को बंद किया है। इन कार्यों में लगभग 25 गांवों को जोड़ने वाली सड़कें शामिल हैं, जैसे भोंडसी से रिठौज, सोहना से दमदमा-खेड़ला, घंघौला से कुलियाका आदि। विभाग के अनुसार, कुछ सड़कों पर 80 फीसदी काम पूरा हो चुका था, लेकिन ग्रैप प्रतिबंध के कारण शेष 20 फीसदी कार्य अब निर्धारित समय से आगे बढ़ेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिन्नी सचिवालय का कार्य भी रुका: स्थानीय 66 केवीए पावर हाउस के पास बन रहे मिन्नी सचिवालय का निर्माण कार्य भी रोक दिया गया है। निर्माण कार्य अब ग्रैप की शर्तें हटने के बाद ही कार्य चालू होगा, जिससे मिन्नी सचिवालय का कार्य तय समय से देर तक चलेगा। सोहना पीडब्ल्यूडी के एसडीओ सुरेन्द्र कुमार ने पुष्टि की कि करीब 40 करोड़ के निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और ठेकेदारों/एजेंसियों को तुरंत काम रोकने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ग्रेप्स के नियम की पालना नहीं करने वाली एजेंसी या ठेकेदार स्वयं जिम्मेदार होगा।