Gurgaon News: स्टेडियम में लगी स्ट्रीट लाइटे तीन माह से बंद

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: सोहना, संवाददाता। स्थानीय ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में रात के समय में रोशनी की सुविधा नहीं है। स्टेडियम में लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले करीब तीन माह से ब

Gurgaon News: स्टेडियम में लगी स्ट्रीट लाइटे तीन माह से बंद

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। स्थानीय ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में रोशनी की सुविधा नहीं है। इसमें लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले करीब तीन माह से बंद पड़ी है। सुबह शाम हर दिन सैंकड़ों की संख्या में लोग घुमने और खेलों का अभ्यास करने के लिए यहां आते हैं। स्टेडियम परिसर को स्ट्रीट लाइट के करीब आठ पोल लगे हैं, लेकिन स्ट्रीट लाइट पिछले करीब तीन माह से खराब है। ऐसे में खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। स्टेडियम में हर दिन सैंकड़ों की संख्या में नागरिक भ्रमण और खेलों का अभ्यास करने के लिए आते है। रोशनी की सुविधा न होने के कारण स्टेडियम दिन ढलते ही मनचलों का अड्ड़ा बन जाता है।नगर

परिषद को पत्र लिखकर स्टेडियम की खराब स्ट्रीट लाइटों को जगमग किया जाएगा। ताकि रात के समय में स्टेडियम परिसर पूरी रात रोशनी से चमकता रहे। मनचलों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।- अखिलेश यादव, एसडीएम, खेल स्टेडियम समिति, सोहना

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: स्टेडियम में लगी स्ट्रीट लाइटे तीन माह से बंद