जनस्वास्थ्य विभाग ने नालियों को सीवर लाइन से जोड़ने पर रोक लगाई

Mar 01, 2026 04:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

- बिना अनुमति करोड़ों का काम शुरू करने पर मचा बवाल, विभागीय अधिकारियों ने कहा सीवर ओवरलोड से शहर में बढ़ेगी चौक होने की समस्या

जनस्वास्थ्य विभाग ने नालियों को सीवर लाइन से जोड़ने पर रोक लगाई

सोहना, संवाददाता। जनस्वास्थ्य विभाग से नालियों को सीवर लाइन से जोड़ने पर रोक लगा दी है। सोहना नगर परिषद की तरफ से यह कार्य किया जा रहा था। इस कार्य को करने से पहले जनस्वास्थ्य विभाग से अनुमति नहीं ली गई थी। नगर परिषद ने वार्ड नंबर छह की फ्रेंड्स कॉलोनी से इस काम की शुरुआत की गई थी। केडीएम मार्ग के दोनों तरफ नालियों के गंदे पानी को सीधे सीवर लाइन में डालने के लिए खुदाई करवाई जा रही थी। इसके लिए लाखों रुपये का टेंडर जारी कर दिया था। जनस्वास्थ्य विभाग ने इस काम को रुकवा दिया। ठेकेदार को सीवर लाइन से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने की सख्त चेतावनी दी।

जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता खुर्शीद अहमद ने बताया कि कॉलोनियों में पहले से बिछाई गई सीवर लाइनें काफी संकरी हैं। इन लाइनों को केवल सीवर के पानी के लिए डिजाइन किया है। नालियों का कचरा और पानी इसमें छोड़ा गया तो पाइपलाइन ओवरलोड हो जाएंगी। इससे शहर की सीवर व्यवस्था चरमरा जाएगी। प्रशासनिक तालमेल का घोर अभाव आश्चर्य की बात यह है कि नगर परिषद ने लाखों रुपये खर्च करने से पहले जनस्वास्थ्य विभाग से सलाह लेना जरूरी नहीं समझा। विभाग का कहना है कि सीवर की क्षमता के अनुसार ही अनुमति दी जा सकती है, वह भी वैज्ञानिक आकलन के बाद। फिलहाल, विभागीय हस्तक्षेप के बाद काम बंद पड़ा है, जिससे नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। नागरिकों का कहना है कि विभागों के आपसी तालमेल की कमी का खामियाजा अंततः जनता को ही भुगतना पड़ता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।