आवारा कुत्तों को खिलाने के लिए 45 स्थान निर्धारित, बंदीकरण का ठेका छोड़ने की कवायद तेज

Dec 16, 2025 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

सोहना, संवाददाता। सोहना नगर परिषद ने शहरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के प्रबंधन और नागरिकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। परिषद ने शहर के भ

आवारा कुत्तों को खिलाने के लिए 45 स्थान निर्धारित, बंदीकरण का ठेका छोड़ने की कवायद तेज

सोहना। सोहना नगर परिषद ने शहरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के प्रबंधन और नागरिकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। परिषद ने शहर के भीतर कुत्तों को खाना खिलाने के लिए 45 स्थान निर्धारित किए हैं और आम जनता को इन चिंहित स्थानों पर ही भोजन डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही, परिषद जल्द ही आवारा कुत्तों के बंदीकरण का ठेका दोबारा जारी करने की प्रक्रिया में जुट गई है। नगर परिषद के कुल 21 वार्डों में से 14 वार्ड शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। परिषद ने इन 14 शहरी वार्डों में 45 ऐसे स्थान तय किए हैं, जहाँ लोग आवारा कुत्तों की भूख शांत करने के लिए भोजन डाल सकते हैं।

लोगों को इन स्थानों की जानकारी देने के लिए, परिषद ने चिंहित स्थानों पर फ्लेक्स बोर्ड लगवाए हैं। यह स्थान सार्वजनिक और अधिक आवागमन वाले क्षेत्र हैं। परिषद के कर्मचारी बोर्ड लगाते समय आस-पास के लोगों को इस पहल का उद्देश्य भी समझा रहे हैं। बंदीकरण ठेके में नहीं ली किसी ने रुचि शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए, परिषद ने प्रदेश सरकार के आदेश पर बंदीकरण कार्य का ठेका छोड़ने के लिए टेंडर जारी किया था। नगर परिषद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को जब यह टेंडर खोला गया, तो किसी भी ठेकेदार या एजेंसी ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सोहना, सुमन लता ने बताया कि ठेका लेने के लिए कोई भी एजेंसी नहीं आई। इसलिए मंगलवार को दोबारा टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि यह ठेका जल्द से जल्द छोड़ा जा सके। सर्वे के अनुसार आठ हजार आवारा कुत्ते नगर परिषद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहरीकरण क्षेत्र में आवारा घूमने वाले कुत्तों की संख्या सर्वे के अनुसार 8 हजार है। अधिकारी ने कहा कि जब तक बंदीकरण का कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक इन कुत्तों पर पैनी नजर रखी जाएगी, और चिंहित फीडिंग स्पॉट्स पर आने वाले कुत्तों की गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;