विधायक का शहर अतिक्रमण मुक्त बनाने का फिर से दावा

Jan 16, 2026 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

सोहना के विधायक तेजपाल तंवर ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का फिर से दावा किया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को सबक सिखाना होगा। हालांकि, पहले की कोशिशें असफल रही हैं। नई कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार रंगा के आने पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने की उम्मीद है।

विधायक का शहर अतिक्रमण मुक्त बनाने का फिर से दावा

सोहना, संवाददाता। क्षेत्रीय विधायक तेजपाल तंवर ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एक फिर से दावा किया है। विधायक ने अतिक्रमण करने वालों को सबक सिखाने की बात कही है। नगर परिषद प्रशासन के शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के दावे हर बार फेल हो रहे है। करीब डेढ़ साल पहले विधायक तेजपाल तंवर ने शहर वासियों के साथ हरियाणा टूरिज्म कॉम्पलेक्स पर बैठक करते हुए परिषद अधिकारियों को अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए थे। लेकिन विधायक के दावे के बाद जिला नोडल अधिकारी आरएस भाट ने भी दो बार शहर में आकर दुकानदारों को सबक सिखाने का काम किया था।

लेकिन फिर शहर की सड़कों से लेकर चौक-चौराहे और आम रास्ते अतिक्रमण से घिर गए है। गुरुवार को शहर में बिजली निगम के कार्यक्रम में पहुंचे सोहना-तावडू विधायक से जब स्थानीय पत्रकार ने शहर में हो रहा अतिक्रमण को लेकर सवाल पूछा। विधायक ने पूरे जोश में कह दिया कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों इस बार सबक सिखाना होगा। अतिक्रमण को लेकर शहर में त्रिराही-त्रिराही होगी। अब देखना है कि सोहना के इस बार के दावे कितनी जल्द अतिक्रमण को खात्मा कर पाते है। परिषद के कार्यकारी अधिकारी बदले: चार दिन पहले नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमन लता का तबादला सिरसा हो गया। उनके स्थान पर सुनील कुमार रंगा ने कार्यभार संभाल लिया है। नवनियुक्त कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार रंगा इस शहर से पहले से ही भाली-भांति परिचित है। क्योंकि नगरपालिका के दौरान सुनील कुमार रंगा यहा पर दो बार सचिव के पद पर कार्यरत रह चुके है। अवैध पार्किंग बरकरार: शहर के किसी भी बाजार में पार्किंग की सुविधा न होने के कारण ग्राहक अपने वाहनों को यहा की सड़क और बाजारों के आम रास्तों पर खड़ा कर घंटो दुकानदारी के लिए चले जाते है। ग्राहक के अलावा स्थानीय शहर में रहने वाले नागरिक भी अपने वाहनों को बाजारों की सड़कों पर खड़ा कर अपने घरों को चले जाते है। वाहनों की अवैध पार्किंग का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जबकि नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ने दिसंबर में शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनने का दावा किया था। अब देखना यह होगा कि परिषद अधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय विधायक के कड़े आदेश शहर को कितनी जल्द अतिक्रमण मुक्त कर पाते है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।