अस्पताल में खुले पड़े लोहे के पाइप से हो रहे हादसे

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

सोहना, संवाददाता। नागरिक अस्पताल के खुले परिसर में जगह-जगह पड़े लोहे के पाइप जानलेवा हादसों को न्योता दे रहे है। आए दिन अस्पताल उपचार लेने या रोगियों

अस्पताल में खुले पड़े लोहे के पाइप से हो रहे हादसे

सोहना, नरेश कुमार। नागरिक अस्पताल के खुले परिसर में जगह-जगह पड़े लोहे के पाइप से हादसे का खतरा बना रहता है। अस्पताल में 50 लाख की लागत से सभी वार्डों को फायर सुरक्षा लाइन से बचाव के लिए लाइन बिछाने की प्रक्रिया पांच माह पहले शुरू की थी। करीब एक माह लाइन बिछाने का कार्य करने के बाद ठेकेदार बीच में ही काम को छोड़कर चला गया। अस्पताल के खुले परिसर में 4 से 5 स्थान पर लोहे के पाइप पड़े हुए है। खुले परिसर में पड़े लोहे के पाइप यहां आने वाले रोगियों के लिए सिरदर्द बने हुए है। अस्पताल परिसर में पड़े लोहे के पाइप से छोटे बच्चे कई बार ठोकर लगने से गिरकर घायल हो गए। रोगियों को भी कई बार चोटे लगी है। बुधवार रात एक गाड़ी भी इन पाइपों से टकरा गई।

काम की स्थिति

यह कार्य लोक निर्माण विभाग ठेकेदार से करवा रहा है। कार्य को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा है। ताकि अधर में लटके कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

ठेकेदार के आदेश

- डॉ. रणविजय, प्रशासनिक अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सोहना

फायर पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदार को कार्य पूरा करने के लिए लिखित में आदेश जारी कर दिए है। कार्य को पूरा न करने पर विभागीय कार्यवाई की जाएगी।

कार्यवाही की चेतावनी

- सुरेन्द्र कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, सोहना

सामान्य प्रश्न

नागरिक अस्पताल में फायर पाइपलाइन का काम कब शुरू हुआ था?
यह काम पांच माह पहले शुरू हुआ था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।