Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsSohna Grain Market to be Cleared of Encroachments Action Plan Launched
सोहना में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा

सोहना में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा

संक्षेप:

सोहना की अनाज मंडी को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मार्केट कमेटी ने कार्ययोजना बनाई है। बुधवार से अवैध कब्जाधारियों को नोटिस दिए जाएंगे और सोमवार से भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी। मुख्य उद्देश्य रबी फसल की खरीद के लिए मंडी को साफ करना है।

Feb 03, 2026 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

सोहना। सोहना की अनाज मंडी को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मार्केट कमेटी ने कमर कस ली है। राज्य सरकार के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन ने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत बुधवार से मंडी परिसर में अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस थमाने का काम शुरू होगा और सोमवार से भारी पुलिस बल व पीले पंजे (जेसीबी) के साथ अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की जाएगी। मार्केट कमेटी के सचिव दिनेश श्योकंद ने बताया कि पहले चरण में बुधवार से उन दुकानदारों और आढ़तियों को नोटिस दिए जाएंगे, जिन्होंने अपनी दुकानों के बाहर सरकारी फड़ और चबूतरों पर अवैध कब्जा कर रखा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा, मंडी परिसर में अवैध रूप से चल रहे रेहड़ी-ठेले और खोकों को भी हटाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। रविवार तक का समय दुकानदारों को अपना सामान खुद हटाने के लिए दिया गया है। रबी सीजन में किसानों को नहीं होगी दिक्कत मार्केट कमेटी का मुख्य उद्देश्य मार्च के मध्य से शुरू होने वाली रबी की फसल (खासकर सरसों) की खरीद के लिए मंडी को पूरी तरह खाली और सुविधाजनक बनाना है। राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले किसानों को अपनी फसल उतारने और बिक्री करने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए पूरे परिसर को साफ किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मंडी केवल किसानों के उपयोग के लिए है और इस बार किसी भी प्रकार की शिकायत की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। सोमवार से शुरू होगा सफाई अभियान नोटिस की अवधि समाप्त होते ही सोमवार से मार्केट कमेटी की टीम जेसीबी लेकर मैदान में उतरेगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि रविवार तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो सोमवार को होने वाली कार्रवाई में होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी स्वयं दुकानदार या कब्जाधारी की होगी। अनाज मंडी परिसर को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा। आढ़तियों को रविवार तक का समय दिया गया है कि वे स्वयं कब्जा हटा लें। इसके लिए नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - दिनेश श्योकंद, सचिव, मार्केट कमेटी सोहना