Gurgaon News: बालूदा रोड के साथ नाले पर अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला
Gurgaon News: सोहना, संवाददाता। नगर परिषद ने बालूदा रोड के साथ नाले पर हो रहे अवैध कब्जों को पीला पंजा चलाते हुए उखाड़ दिया। नाले पर अवैध अतिक्रमण होने के कारण से पा

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद ने बालूदा रोड के साथ नाले पर हो रहे अवैध कब्जों को पीला पंजा चलाते हुए उखाड़ दिया। नाले पर अवैध अतिक्रमण होने के कारण से पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। जिसके कारण हल्की बरसात में ही बालूदा मार्ग पर पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद गुरुवार को बालूदा रोड पर होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से नाले के ऊपर हो रहा अवैध अतिक्रमण को जेसीबी चलाकर समाप्त किया। नाले के ऊपर स्थानीय नागरिकों ने अपने घरों के आगे कंक्रीट व मशाले की फर्श डालकर कब्जा किया हुआ था। जिसके कारण से नाले की सफाई नहीं हो पा रही है। नाले में जमा कचरा से पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर जमा हो रहा था। परिषद की टीम ने गुरुवार को सड़क के नाले पर करीब 30 घरों के आगे बने पक्के रैंपों को हटाया। जिसका स्थानीय लोगों द्वारा किसी प्रकार का कोई विरोधाभास नहीं किया गया। लोगों ने उखाड़े गए रैंपों के टुकड़ों को उठाकर एक तरफ रखने में मदद की। ताकि मलबा दोबारा से नाले में न जाए और बहते पानी में बाधा उत्पन न करे.
जलभराव की समस्या होगी समाप्त:
नगर परिषद द्वारा बरसाती नालों की सफाई अभियान में गुरुवार को बालूदा रोड पर नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाया। परिषद के सफाई निरीक्षक हरीश मेहता ने बताया कि बालूदा मार्ग पर हल्की से बरसात में पानी जमा हो रहा था। जिसका कारण लोगों द्वारा नाले पर अवैध कब्जा किए जाना और उसकी सफाई न होने देना था। लेकिन अब नाले की नियमित रुप से सफाई होगी। रोड पर होने वाले जलभराव की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी.
-शहर में 90 फीसदी जलभराव वाले स्थानों का समाधान कर दिया है। एक दो प्वाइंट है, जहां पर जलभराव हो रहा है। उनका भी जल्द ही समाधान हो जाएगा। इस बार भारी से भारी बरसात में भी जलभराव नहीं होगा.
सुनील कुमार रंगा-कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सोहना
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


