Gurgaon News: सोहना में जर्जर तार और उपकरण बदलने का विशेष अभियान शुरू

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। जर्जर तारों, पुरानी केबलों और उपकरणों को बदला जाएगा। पिछले दिनों हुई बरसात ने बिजली व्यवस्था की समस्याओं को उजागर किया था, जिससे उपभोक्ता परेशान थे।

Gurgaon News: सोहना में जर्जर तार और उपकरण बदलने का विशेष अभियान शुरू

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सोहना के शहरी क्षेत्र में निर्बाध एवं 24 घंटे बिना कट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सोमवार से एक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान के तहत बिजली की लाइनों पर जर्जर हालत में लटके तारों, पुरानी केबलों और खराब हो चुके उपकरणों को युद्धस्तर पर बदला जाएगा ताकि शहरवासियों को ट्रिपिंग और लंबे कटों से मुक्ति मिल सके। दरअसल, पिछले करीब 15 दिनों के दौरान रुक-रुककर हुई बरसात ने सोहना में बिजली तंत्र की लचर व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी। हल्की सी बारिश या तेज हवा चलने पर भी शहर में घंटों बिजली गुल हो जाती थी। जर्जर लाइनों में फॉल्ट (खराबी) तलाशने में ही बिजली कर्मियों को कई-कई घंटे का समय लग जाता था। बिजली के इन लंबे कटों से परेशान उपभोक्ता जब सब-स्टेशन और अधिकारियों को फोन करते थे, तो शिकायतों को सुनते-सुनते अधिकारी और कर्मचारी भी बेहाल हो चुके थे। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब यह कदम उठाया गया है。

सर्वे का काम शुरू

निगम ने अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए फील्ड में खराब उपकरण और तारों को चिह्नित करने का सर्वे शुरू कर दिया है। बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर सुमित गर्ग ने बताया कि सर्वे कार्य के लिए छह अनुभवी बिजली कर्मचारियों की एक विशेष टीम गठित कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टीम शनिवार तक शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 8 फीडरों का गहनता से सर्वे करेगी और अपनी विस्तृत रिपोर्ट एसडीओ कार्यालय को सौंपेगी।

ओवरलोडिंग से मुक्ति

अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान में न केवल केबल और उपकरण बदले जाएंगे, बल्कि लाइनों पर बढ़ रहे लोड (ओवरलोडिंग) को भी समाप्त किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में बिजली की मांग अधिक है, वहां आवश्यकता के अनुसार नए ट्रांसफार्मर भी इंस्टॉल किए जा रहे हैं।

शहरी क्षेत्र के सभी 8 फीडरों पर खराब लगे उपकरणों से लेकर केबल और तारों को बदलने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही ओवरलोडिंग की समस्या को भी पूरी तरह समाप्त किया जाएगा।

- मुकेश गौड़, एसडीओ , बिजली निगम सोहना

सामान्य प्रश्न

सोहना में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कौन सा अभियान शुरू हुआ है?
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।