Gurgaon News: युवक ने फांसी के फंदे पर लटकर जान दी

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

Gurgaon News: सोहना के धुनेला गांव निवासी 21 वर्षीय राहुल का शव गुरुवार सुबह किराए के मकान में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिश्तेदारों को सौंप दिया। रिश्तेदार प्रवीण के अनुसार, बहनों की शादी और छोटी बहन की कम उम्र में शादी से जुड़े मामले को लेकर राहुल परेशान था। उसने बुधवार देर रात जांच अधिकारी से फोन पर बात की थी।

Gurgaon News: युवक ने फांसी के फंदे पर लटकर जान दी

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। मानसिक रूप से परेशान 21 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। भोंडसी पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर रिश्तेदारों को सौंप दिया। नगर परिषद के वार्ड 2 का गांव धुनेला निवासी राहुल का किराए के मकान में लगा बिजली के पंखे पर शव लटका मिला। राहुल का शव गुरुवार सुबह उसके रिश्तेदारों ने देखा। जिसकी सूचना भोंडसी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोहना में भेज दिया। जानकारी के अनुसार राहुल गांव में ही बनी सेंट्रल पार्क में नौकरी करता था। वह अविवाहित था और किराए के मकान में रहता था। मृतक के रिश्तेदार प्रवीण ने बताया कि राहुल अपनी दो बहनों की शादी को लेकर काफी परेशान था। एक बहन की शादी उसने मार्च माह में की थी। राहुल ने यह शादी अपनी बड़ी बहन के लिए तय की थी। लेकिन राहुल की बड़ी बहन बारात आने से एक दिन पहले घर से लापता हो गई थी। राहुल ने समाज में परिवार को मान-सम्मान दिलाने के उद्देश्य से छोटी बहन की शादी कर दी थी। लेकिन बड़ी बहन ने शादी के बाद छोटी बहन को अपने बस में करते हुए उसकी पति समेत राहुल पर की गुरुग्राम सेक्टर-10 थाने में कम उम्र में शादी करने का मामला दर्ज करा दिया था। उक्त मामले को लेकर राहुल काफी परेशान रहता था।

राहुल की मौत और पारिवारिक परेशानियां

रात 12 बजे तक आईओ से फोन पर बात:

जांच अधिकारी से आखिरी बातचीत

मृतक युवक के रिश्तेदार ने बताया कि राहुल ने बुधवार की देर रात तक मामले की जांच कर रहे अधिकारी से फोन पर काफी देर तक बातें की थी। उसके बाद राहुल और भी मानसिक रूप से परेशान हो गया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

--------

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦राहुल की उम्र कितनी थी?−
राहुल 21 वर्षीय युवक था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: युवक ने फांसी के फंदे पर लटकर जान दी