कूड़ा उठाने के लिए घरों के बाहर नहीं लगे जीपीएस चिप

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

सोहना, संवाददाता। शहर में घर-घर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी का घरों के बाहर जीपीएस चिप लगाने का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। बीतें 10 दिन में पांच हजार घरो

कूड़ा उठाने के लिए घरों के बाहर नहीं लगे जीपीएस चिप

सोहना, नरेश कुमार। शहर में घर-घर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी का घरों के बाहर जीपीएस चिप लगाने का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। बीतें 10 दिन में पांच हजार घरों के बाहर ही जीपीएस चिप लगाई गई है। जबकि एजेंसी ने 10 दिन में नगर परिषद के 21 वार्डों में मात्र 11 दिन में 17 हजार घरों के बाहर जीपीएस चिप लगाने का दावा किया था। नगर परिषद ने इस बार डोर टू डोर कूड़ा उठाने का ठेका राज्य सरकार द्वारा तय मानकों के आधार पर पांच साल के लिए 10 लाख रुपये में छोड़ा था। उक्त एजेंसी को कूड़ा उठाने का भुगतान परिषद के 21 वार्डों में आने वाले 17 हजार घरों के बार जीपीएस चिप लगाने की शर्त रखी गई थी।

ताकि हर दिन उठाने वाले कूड़ा की दर से एजेंसी को एक दिन का भुगतान किया जा सके। मुनीफ अहमद एजेंसी ने एक अप्रैल से नगर परियद के 21 वार्डो में से कूड़ा उठाने की कवायद शुरू कर दी थी। बीतें 11 दिनों में एजेंसी की तरफ से मात्र 5 हजार घरों के बारह जीपीएस चिप लगाई गई है। जबकि 12 हजार घरों के बाहर जीपीएस चिप लगाने का कार्य अधर में लटका है।एजेंसी के वाहन नहीं पहुंच रहे समय पर:मुनीफ अहमद एजेंसी के वाहन सभी वार्डों में समय पर नहीं पहुंच रहे है। अभी तक एजेंसी के वाहन को उनके कर्मचारी मनमर्जी से चला रहे है। जिसका कारण जीपीएस लगाने का कार्य पूरा होने पर ही एजेंसी के वाहन अपनी समय सीमा तय करेंगे। अभी तक एजेंसी को नगर परिषद पुराने मानकों के आधार पर कूड़ा उठाने का भुगतान करेगी। जबकि एजेंसी के कूड़ा उठाने वाले वाहन नियमित समय पर हर घर पर पहुंच भी नहीं रहे है।जीपीएस लगाने के लिए तीन टीमें काम कर रही है। घरों के बाहर जीपीएस चिप लगाने के कार्य में तेजी लाई जाएगी। अभी उनके कर्मचारी नगर परिषद के सभी गली-मोहल्लो से अनभिज्ञ है। जब तक जीपीएस चीप लगाने का कार्य होगा। तब तक कर्मचारी भी परिषद की हर गली मोहल्ले से जानकार हो जाएंगे।-मुनीफ अहमद एजेंसी के सहायक पार्टनरडोर टू डोर कूड़ा उठाने में एजेंसी को किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने दी जाएगी। एजेंसी को जीपीएस चिप लगाने का कार्य में तेजी लाने के आदेश जारी कर दिए गए है।सुनील कुमार रंगा-कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सोहना

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।