ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामअज्ञात मृतकों के श्राद्ध के लिए बाइक रैली

अज्ञात मृतकों के श्राद्ध के लिए बाइक रैली

द हार्मनी ऑफ राइडर्स (थोर) ग्रुप ने रविवार को दुनिया से विदा हो चुके लावारिश लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रुप के सदस्यों ने बंधवाड़ी स्थित अर्थ सेवियर...

अज्ञात मृतकों के श्राद्ध के लिए बाइक रैली
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवSun, 30 Sep 2018 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

द हार्मनी ऑफ राइडर्स (थोर) ग्रुप ने रविवार को दुनिया से विदा हो चुके अनजान लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध का आयोजन किया। इस मौके पर ग्रुप के सदस्यों ने बंधवाड़ी स्थित अर्थ सेवियर फाउंडेशन के आश्रम में श्राद्ध किया और बाइक रैली निकाल कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ग्रुप के संस्थापक अजीत शर्मा के मुताबिक उनके ग्रुप में शामिल सदस्य मौज-मस्ती के बजाय समाजसेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसी खासियत की वजह से उनका ग्रुप बाकी राइडर्स ग्रुप से अलग है। उन्होंने बताया कि रविवार को उनके ग्रुप की ओर से दो एनजीओ ‘प्रेरणा एक प्रयास और ‘लेट्स डोनेट स्माइल्स के साथ मिलकर अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन के आश्रम में प्राण त्यागने वाले लावारिस लोगों के लिए श्राद्ध का आयोजन किया।

इस आयोजन को श्राद्ध का महाप्रसाद नाम दिया गया था। पूरे विधि-विधान के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में ब्राह्मण भोज भी आयोजित हुआ। इसमें करीब 450 से लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व थोर ग्रुप के सदस्यों ने सरहौल टोल प्लाजा से बाइक रैली निकाली। यह रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए बंधवाड़ी में अर्थ सेवियर फाउंडेशन परिसर में संपन्न हुई। इस रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि वह अपने बारे में तो सोचें लेकिन साथ में उनके बारे में भी सोचें जो इस दुनिया से चले गए।

प्रोफेशनल्स का है ग्रुप

अजीत शर्मा के मुताबिक उनके ग्रुप में शामिल सभी सदस्य प्रोफेशनल्स हैं। कोई वकील है तो कोई मल्टीनेशनल कंपनियों के बड़े ओहदेदार। इसमें कुछ शिक्षक हैं तो कुछ बिजनेस मैन। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। यह सभी लोग निस्वार्थ भाव से ग्रुप से जुड़े हैं और समय समय पर जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें