बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर सेक्टर-29 के दुकानदार परेशान
गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित एचएसवीपी मार्केट के दुकानदारों ने खराब सफाई व्यवस्था को लेकर डॉ. अनुपमा मलिक से मुलाकात की। उन्होंने सफाई समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का आश्वासन दिया और कहा कि टेंडर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान अगले सप्ताह चलाया जाएगा।

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर सेक्टर-29 स्थित एचएसवीपी मार्केट के दुकानदार परेशान हैं। मंगलवार को उन्होंने सेक्टर-34 स्थित एचएसवीपी की संपदा अधिकारी दो डॉ. अनुपमा मलिक से मुलाकात की।
दुकानदारों की समस्याएँ
डॉ. मलिक ने दुकानदारों की मांगों को सुना। उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। एचएसवीपी मार्केट के दुकानदार दीपा चड्ढा, अशोक अरोड़ा, विनोद वर्मा, अमित ठाकरान, नरेंद्र अरोड़ा ने एचएसवीपी की संपदा अधिकारी डॉ. अनुपमा मलिक से मुलाकात की। दुकानदारों ने उन्हें बताया कि बारिश में जलभराव की स्थिति बन जाती है। सीवर की सफाई नहीं होने की वजह से गंदा पानी भी सड़कों पर फैलने लगता है। सफाई व्यवस्था बदहाल अवस्था में है। खाली प्लॉटों में मलबा पड़ा हुआ है। संपदा अधिकारी ने दुकानदारों की मांगों को सुनकर उन्हें आश्वासन दिया कि इस सेक्टर की सफाई को दुरुस्त किया जाएगा। सफाई को लेकर टेंडर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यह टेंडर लगा दिया जाएगा। इसके अलावा सीवर लाइन की सफाई करवाई जाएगी। बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था करवाई जाएगी।
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
संपदा अधिकारी ने मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि दुकानदारों को सूचित करें कि वे बरामदे, पार्किंग या सड़क पर अतिक्रमण नहीं करें। लोगों की परेशानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगले सप्ताह में किसी दिन इस मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगाा। इस बैठक में एसडीओ सर्वे अमित वशिष्ठ, कनिष्ठ अभियंता गौरव यादव और रामपाल आर्य मौजूद रहे।
-
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


