Gurgaon News: सोसाइटी में सीवर का पानी भरने से दिक्कत
Gurgaon News: सोहना की ग्लोबल हाइट्स सोसाइटी में सीवर लाइन जाम होने के कारण निवासी परेशान हैं। लोग बिल्डर और आरडब्ल्यूए पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। पार्कों और रास्तों में गंदा पानी भर गया है, और मुख्य रास्ते का गेट पिछले सप्ताह से बंद है। सीवर लाइन की क्षमता कम है, जिससे समस्या बढ़ रही है।

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। सोहना की ग्लोबल हाइट्स सोसाइटी में फिर से सीवर लाइन जाम होने से परेशानी बढ़ गई है। सोसाइटी के लोग बिल्डर और आरडब्ल्यूए पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। सोसाइटी के आम रास्ते, पार्कों के आसपास, पार्किंग स्थल और बाहर निकलने के मुख्य रास्ते पर गंदा पानी भर गया है। इससे बाहर निकलने वाले मुख्य रास्ते के गेट पर पिछले करीब एक सप्ताह से ताला लटका हुआ है। सोसाइटी निवास सुबह-शाम रास्ते व पार्कों में भ्रमण करने से भी कतरा रहे है। सोसाइटी का एसटीपी प्लांट मात्र दो लाख लीटर की क्षमता वाला है जबकि सीवर का एक दिन में छह लाख लीटर पानी आता है। जिससे सीवर लाइन चलने के मात्रा आधा घंटा बाद ही सोसाइटी में जगह-जगह सीवर का गंदा पानी जमा हो जाता है। सोसाइटी में 10 से 15 ऐसे स्थान है। जहां पर सीवर का पानी जमते-जमते काई जम गई है। आरडब्ल्यूए प्रधान गजराज सिंह का कहना है कि देखरेख प्रबंध कमेटी को उक्त समस्या का समाधान करने के लिए कई बार कहा गया। इसको अनसुना किया जा रहा है। जल्द ही सोसाइटी वासियों का बैठक बुलाई जाएगी।
सीवर लाइन छोटी
सोसाइटी में बिछाई गई सीवर लाइन का पाइप एसटीपी तक जाने तक छह से घटकर चार इंच का रह जाता है। जिसके कारण सीवर लाइन कई बार फट जाती है। सीवर लाइन फटने से भी गंदा पानी खुले में जमा हो जाता है। सीवर लाइन को बड़ा करने के लिए सोसाइटी निवासी पिछले दो साल से मांग कर रहे है। लेकिन लोगों की मांग को अनसुना किया जा रहा है। जिसके कारण निवासी अन्य सोसाइटियों की तरफ पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


