Gurgaon News: जिलेवासियों को दो दिनों तक सताएगी गर्मी और उमस
Gurgaon News: फरीदाबाद में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक गर्म हवा और उमस की आशंका जताई है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पिछले 10 दिनों में बारिश न होने से तापमान बढ़ रहा है। गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। आर्द्रता 60 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है।

Gurgaon News: फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी के लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उमस के साथ गर्म हवा चलने की आशंका व्यक्त की है। इसके अलावा बारिश के भी कोई आसार नहीं हैं। गुरुवार को चल रही गर्म हवा ने जिले के तापमान में बढ़ोतरी कर दी। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा में गर्मी भी बढ़ गई है। शाम के समय भी हवा में गर्माहट बनी रहती है। जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश होने से अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उसके बाद से बारिश नहीं हुई है। इसके चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पांच जुलाई को अंतिम बार बारिश हुई थी। उसके बाद से प्रतिदिन बादल तो छाए, लेकिन बिना बरसे ही निकल गए। इससे 10 दिनों के दौरान तापमान में छह डिग्री की वृद्धि हुई है।
गर्मी और उमस की स्थिति
इसके अलावा बारिश नहीं होने से मौसम में शुष्कता बढ़ने लगी है और हवा में नमी कम हो गई है। इससे हवा और अधिक गर्म हो गई है। शाम पांच बजे भी गर्म हवा महसूस होती है। हालांकि शाम सात बजे के बाद हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलती है।
उमस भी कर रही है परेशान
गर्मी के अलावा उमस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। घर से निकलते ही पसीना बहना शुरू हो जाता है और शाम को घर पहुंचने तक दिन में कई बार पसीना आता रहता है। गुरुवार को वातावरण में आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई। लगातार पसीना बहने से लोगों के शरीर में पानी की कमी होने लगी है। पानी की रेहड़ियों के अलावा जूस और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भी लोग प्यास बुझाते नजर आए।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


