Gurgaon News: सीवर लाइन डालने के लिए निगम ठेकेदार ने तोड़ी जीएमडीए की सड़क

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: - द्वारका एक्सप्रेसवे से सराय मार्ग पर गड्ढों से लोग परेशान, निगम आयुक्त व जीएमडीए सीईओ को भेजी गई शिकायत

Gurgaon News: सीवर लाइन डालने के लिए निगम ठेकेदार ने तोड़ी जीएमडीए की सड़क

Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। द्वारका एक्सप्रेसवे से सराय की तरफ मुख्य ड्रेन के ऊपर बनी जीएमडीए की पक्की सड़क को नगर निगम के ठेकेदार ने सीवर लाइन बिछाने के नाम पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस कारण अब स्थानीय लोगों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। निगम अधिकारियों को शिकायत के बाद भी ना तो ठेकेदार पर कोई कार्रवाई हो रही है और ना ही सड़क की मरम्मत हो रही है। बता दें कि करीब दो साल पहले ही जीएमडीए द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनी इस सड़क को अप्रैल माह में मुख्य सीवर लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीनों से खोदा गया था। सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठाई। द्वारका एक्सप्रेसवे से संत बाबा प्रकाशपुरी आश्रम और मंदिर तक पूरी सड़क को जेसीबी के पंजों से खुरच कर छोड़ दिया गया है, जिससे मार्ग गहरे गड्ढों और मलबे में तब्दील हो गया है। इस व्यस्त मार्ग से रोजाना हजारों वाहन चालक, श्रद्धालु और स्थानीय राहगीर आवागमन करते हैं। ठेकेदार द्वारा जगह-जगह मिट्टी और मलबे के ढेर लावारिस छोड़ दिए जाने से दिनभर उड़ने वाली धूल स्थानीय लोगों और राहगीरों की सांसों में जहर घोल रही है। बदहाल स्थिति से तंग आकर स्थानीय निवासियों ने नगर निगम आयुक्त और जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को संयुक्त लिखित शिकायत भेजकर सड़क की तुरंत री-कार्पेटिंग कराने और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की है。

धूल के गुबार से प्रदूषण और हादसों का खतरा

सड़क पर बिखरी बजरी और मिट्टी के कारण दिनभर वाहनों के गुजरने से धूल का भारी गुबार उठता रहता है। बारिश के दिनों में यह मार्ग कीचड़ से सन जाता है और सामान्य दिनों में गड्ढों के कारण हादसे का डर बना रहता है। दोनों विभागों के आपसी तालमेल की कमी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

यह सड़क महज दो साल पहले ही बेहतरीन तरीके से बनी थी। नगर निगम के ठेकेदार ने सीवर लाइन डालने के नाम पर पूरी सड़क को छलनी कर दिया। काम खत्म हुए महीनों बीत गए, लेकिन मरम्मत के नाम पर सिर्फ धूल और गड्ढे छोड़ दिए गए। रोजाना यहां दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं।

- लालजी, स्थानीय निवासी

ठेकेदार की मनमानी पर अधिकारियों का सख्त कदम आवश्यक

संत बाबा प्रकाशपुरी आश्रम और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ सराय और एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले हजारों लोगों के लिए यह मुख्य संपर्क मार्ग है। सड़क पर फैले मलबे और उड़ती धूल से सांस लेना मुश्किल हो गया है। ठेकेदार की इस मनमानी पर अधिकारियों को तुरंत सख्त कदम उठाना चाहिए। सड़क को बूरी से क्षतिग्रस्त कर दिया है। अब लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

- बाबूलाल, स्थानीय निवासी

सड़क को अगर ठेकेदार ने तोड़ा है तो इसकी मरम्मत उसी से करवाई जाएगी। संबधित अधिकारी से इसकी जानकारी मांगी गई है।

-विजय ढाका, मुख्य अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम।

सामान्य प्रश्न

✦सड़क को क्यों क्षतिग्रस्त किया गया?−
सड़क को सीवर लाइन बिछाने के नाम पर नगर निगम के ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: सीवर लाइन डालने के लिए निगम ठेकेदार ने तोड़ी जीएमडीए की सड़क