Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsSevere Air Pollution in Gurugram AQI Reaches 363 Amid Health Risks
मिलेनियम सिटी में प्रदूषण का कहर जारी: गुरुग्राम का औसतन एक्युआई 300 दर्ज

मिलेनियम सिटी में प्रदूषण का कहर जारी: गुरुग्राम का औसतन एक्युआई 300 दर्ज

संक्षेप: - सुबह आठ बजे तक छाई रही घनी धुंध, विशेषज्ञ बोले-जमीनी स्तर पर लापरवाही के चलते नहीं हो रहा सुधार, लोगों को गले में खराश और सांस की शिकायत

Wed, 19 Nov 2025 11:15 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में वायु प्रदूषण की स्थिति बुधवार को भी बहुत खराब बनी रही। सुबह आठ बजे तक शहर में घनी धुंध छाई रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। धूप निकलने के बाद थोड़ी राहत मिली, लेकिन प्रदूषण का स्तर नियंत्रण से बाहर बना हुआ है। बुधवार को गुरुग्राम का औसतन एक्यूआई 300 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी को दर्शाता है। बंधवाड़ी लैंडफील साइट से उड़ने वाली धूल के कारण ग्वाल पहाड़ी का एक्यूआई 363 तक पहुंच गया, जबकि सेक्टर-51 का एक्यूआई 334 रहा। टेरी ग्राम में एक्यूआई 231 और विकास सदन का एक्युआई 275 दर्ज किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, औद्योगिक क्षेत्र मानेसर का एक्यूआई 180 दर्ज किया गया है। लापरवाही और स्वास्थ्य खतरा विशेषज्ञों का कहना है कि हवा चलने के कारण प्रदूषक कण कुछ हद तक छंट गए हैं, लेकिन सड़कों पर पानी का छिड़काव बंद होने और निर्माण स्थलों पर कवरिंग न होने के कारण धूल लगातार वातावरण में फैल रही है। नागरिकों का कहना है कि जल छिड़काव के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। चिकित्सकों के अनुसार, प्रदूषण के कारण अस्पतालों में साँस और एलर्जी संबंधी रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। लोगों को गले में खराश, आँखों में जलन और सिरदर्द की शिकायत हो रही है। विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि नियमित छिड़काव और निर्माण स्थलों की सख्त निगरानी से हालात में तेजी से सुधार आ सकता है।