मंडल आयुक्त आर सी बिढान हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में प्रशासनिक योगदान की सराहना

Dec 31, 2025 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा कैडर के 2005 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और गुरुग्राम मंडल आयुक्त रमेश चंद्र बिढान बुधवार को अपनी राजकीय सेवा से

मंडल आयुक्त आर सी बिढान हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में प्रशासनिक योगदान की सराहना

गुरुग्राम। हरियाणा कैडर के 2005 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और गुरुग्राम मंडल आयुक्त रमेश चंद्र बिढान बुधवार को अपनी राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर मिनी सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह के दौरान डीसी ने आर सी बिढान को शॉल और बुके भेंट कर सम्मानित किया। डीसी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि बिढान ने अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा को सदैव सर्वोपरि रखा। उनके कुशल मार्गदर्शन में गुरुग्राम मंडल के विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को एक नई मजबूती मिली।

मूल रूप से इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले बिढान ने अपने लंबे सेवाकाल में कई महत्वपूर्ण पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह सहित मानेसर, पटौदी और बादशाहपुर के एसडीएम व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उनके अनुभव और संकट के समय उनके प्रभावी समाधानों को प्रशासन के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। सात पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी विदाई गुरुग्राम पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह में एसीपी वीरेंद्र सिंह सहित सात पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर डीसीपी डॉ. राजेश मोहन और अन्य अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने भी सेवानिवृत्त जवानों के समर्पित सेवाकाल की सराहना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsSenior IAS Officer Ramesh Chandra Bidhan Retires with Honors in Gurugram
;;;