Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsSecurity Breach at Dronacharya Government College Unauthorized Entry and Vandalism Raise Concerns
कॉलेज की सुरक्षा में सेंध, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी दीवार

कॉलेज की सुरक्षा में सेंध, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी दीवार

संक्षेप:

द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज में असामाजिक तत्वों ने सुरक्षा दीवार और लोहे की ग्रिल तोड़कर परिसर में अवैध प्रवेश किया। इससे कॉलेज की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। हाल ही में खेल सामग्री भी गायब हुई है। कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए शिकायत की है।

Jan 18, 2026 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

- रेलवे रोड स्थित कॉलेज बना असुरक्षित, बार-बार तोड़ी जा रही लोहे की ग्रिल,कॉलेज बंद होते ही घुसपैठ, द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज में सुरक्षा पर सवाल - असामाजिक तत्वों की दबंगई, खेल सामग्री भी हुई गायब - कई बार ठीक करवाई गई दीवार और ग्रिल, लेकिन हर बार तोड़ दी जाती है - आसपास के इलाकों से लोग तोड़कर घुसते हैं परिसर में, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा गुरुग्राम संवाददाता। रेलवे रोड रोड स्थित द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज के पिछले गेट के पास बनी सुरक्षा दीवार को एक बार फिर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है। दीवार और लोहे की ग्रिल क्षतिग्रस्त होने के कारण कॉलेज परिसर में अवैध प्रवेश की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे कॉलेज प्रशासन और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कॉलेज के आसपास कई रिहायशी और व्यावसायिक इलाके हैं। आरोप है कि कॉलेज में छुट्टी होने या संस्थान बंद होने के बाद पीछे के गेट से लोग दीवार और ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश कर जाते हैं। इस कारण कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। हालात ऐसे हैं कि जब परिसर में कोई मौजूद नहीं होता, तब भी लोग अंदर आते-जाते रहते हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना हुई हो। पहले भी कई बार लोहे की ग्रिल और दीवार को तोड़ा जा चुका है। लेकिन कई वर्षों बाद दोबारा से यह दीवार तोड़ी गई है। कॉलेज की प्रिंसिपल पुष्पा अंतिल ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायत दी जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद असामाजिक तत्वों की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में हुई तोड़फोड़ के बाद कॉलेज से खेलों से जुड़ा कुछ सामान भी गायब पाया गया है। इससे न केवल कॉलेज की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, बल्कि भविष्य में छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा हो गई है। कॉलेज प्रशासन की ओर से एक बार फिर मामले की शिकायत की जा रही है और क्षतिग्रस्त दीवार व ग्रिल को दोबारा ठीक करवाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही परिसर की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। कॉलेज में वर्तमान में 7000 से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में परिसर की सुरक्षा से जुड़ी यह लापरवाही छात्रों की पढ़ाई और उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। अभिभावकों में भी इसे लेकर चिंता बढ़ रही है। कॉलेज परिसर में अनधिकृत लोगों की आवाजाही से शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है, वहीं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;