स्कूलों में छात्रों के सीखने की प्रक्रिया को सुधारा जाएगा

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

सुधार: -शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों को तैयार करेंगे -डायट के 40 शिक्षक प्रभावी कक्षा अवलोकन का प्रशिक्षण -एससीईआरटी ने शिक्षकों की शिक्षण पद

स्कूलों में छात्रों के सीखने की प्रक्रिया को सुधारा जाएगा

गुरुग्राम, अमर मौर्य। राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से प्रदेश के स्कूलों में छात्रों के सीखने की प्रक्रिया को सुधारने की योजना तैयार किया गया है। इसमें शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को प्रभावी कक्षा अवलोकन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों में शिक्षण गुणवत्ता को बढ़ाना, छात्रों के सीखने की प्रक्रिया में सुधार करना और शिक्षकों को उनकी शिक्षण पद्धतियों में सुधार के लिए सकारात्मक बदलाव लाना है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा अवलोकन का प्राथमिक लक्ष्य कमियां खोजना नहीं, बल्कि शिक्षकों का पेशेवर विकास करना और उन्हें रचनात्मक सुझाव देना है。

मानकीकृत टूल्स का उपयोग:

बुधवार से शुरू होने वाले प्रशिक्षण में शिक्षकों और प्रशासकों को विशेष कक्षा अवलोकन टूल के उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। शिक्षकों को एक-दूसरे की कक्षाओं का अवलोकन करने और उत्कृष्ट शिक्षण विधियों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण सत्र योजना और शिक्षण के दौरान विद्यार्थियों की सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने पर केंद्रित रहेगा।

डायट के 40 शिक्षक प्रभावी कक्षा अवलोकन का प्रशिक्षण:

एससीईआरटी के अनुसार प्रदेश के सभी ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारियों, बीआरपी और एबीआरसी के लिए प्रभावी कक्षा अवलोकन (ईसीओ) उपकरण पर 10 से 12 जून 2026 तक आमने-सामने प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के 40 शिक्षक शामिल होंगे। जिनको स्कूलों में छात्रों के सीखने की प्रक्रिया सुधारने के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। ये वह शिक्षक है जो पिछले किसी भी चरण में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है।

भविष्य की चुनौतियों के लिए छात्र तैयार होंगे:

एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक सुनील बजाज ने कहा कि शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों, विषय-वस्तु की गहन समझ, और व्यावहारिक प्रशिक्षण (प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) के माध्यम से तैयार किया जाना बेहद आवश्यक है। इससे न केवल विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर सुधरेगा। बल्कि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार होंगे।

छात्रों के सीखने के अंतराल कम करने के गुर सिखाएंगे:

संयुक्त निदेशक ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों के कौशल और पढ़ाने के तरीकों को बेहतर बनाया जाएगा। आधुनिक तकनीक-आधारित मॉड्यूल तैयार किया जाएगा। इसके तहत शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों, अनुसंधान आधारित शिक्षण और छात्रों के सीखने के अंतराल को कम करने के गुर सिखाए जाएंगे। जिसके बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से शिक्षक स्कूलों में मार्गदर्शन करेंगे। कक्षा में उत्कृष्ट प्रथाओं को साझा किया जाएगा।

प्रश्नोत्तर

एससीईआरटी का मुख्य उद्देश्य क्या है?
एससीईआरटी का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में शिक्षण गुणवत्ता को बढ़ाना, छात्रों के सीखने की प्रक्रिया में सुधार करना और शिक्षकों को उनकी शिक्षण पद्धतियों में सुधार के लिए सकारात्मक बदलाव लाना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।