राज्यस्तरीय कार्यशाला से शिक्षकों के व्यावसायिक विकास को नई दिशा
- डिजिटल पोर्टल के जरिए प्रोफेशनल ग्रोथ होगी ट्रैक- डिजिटल पोर्टल के जरिए प्रोफेशनल ग्रोथ होगी ट्रैक- डिजिटल पोर्टल के जरिए प्रोफेशनल ग्रोथ होगी ट्रैक

गुरुग्राम संवाददाता। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षक शिक्षा में हो रहे बदलावों को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में एससीईआरटी गुरुग्राम में एकदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का फोकस राष्ट्रीय शिक्षक व्यावसायिक मानक (एनपीएसटी) और राष्ट्रीय मेंटरिंग मिशन (एनएमएम) के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा। एससीईआरटी के एजुकेशन टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कौशिक ने बताया कि आने वाले समय में शिक्षक की भूमिका केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें निरंतर व्यावसायिक विकास, मूल्यांकन और मेंटरिंग सिस्टम से भी जोड़ा जाएगा। एनपीएसटी के माध्यम से शिक्षकों की जिम्मेदारियों, कौशल और प्रदर्शन के स्पष्ट मानक तय किए जाएंगे, जिससे प्रमोशन, प्रशिक्षण और मूल्यांकन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी।
वहीं एनएमएम के जरिए अनुभवी शिक्षकों को मेंटर के रूप में तैयार कर नए शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से शिक्षकों को नियमित प्रशिक्षण, डिजिटल पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण और प्रोफेशनल ग्रोथ का अवसर मिलेगा। इससे न केवल शिक्षकों की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कार्यशाला में पोर्टल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया गया और हैंडहोल्डिंग सत्र के जरिए प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि यह व्यवस्था शिक्षकों को स्पष्ट दिशा, जवाबदेही और करियर प्रोग्रेशन का सुव्यवस्थित ढांचा प्रदान करेगी। इससे राज्य में शिक्षक शिक्षा प्रणाली अधिक संगठित और परिणामोन्मुख बनेगी। यहां पर एससीईआरटी हरियाणा की ओर से उपनिदेशक अशोक बघेल, उपनिदेशक डॉ. अंशु सिंगला, नोडल अधिकारी (एनएमएम एवं एनपीएसटी, हरियाणा) व एजुकेशन टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कौशिक, शिक्षक शिक्षा विभाग डॉ. मधुप, एनसीटीई की ओर से संयोजक डॉ. ज्ञानेंद्र, राष्ट्रीय संयोजक डी.के. चतुर्वेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने प्रत्यक्ष भागीदारी की, जबकि बड़ी संख्या में शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़े।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



