मेले में हिमाचल के लाल चावल, राजमा लोगों को भा रहे
गुरुग्राम में सरस आजीविका मेला चल रहा है, जहां नगालैंड और हिमाचल के उत्पाद लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। लखपति दीदियों ने विशेष रूप से आयुर्वेदिक गिफ्ट्स तैयार किए हैं। मेले में 900 से अधिक महिला उद्यमियों के स्टाल हैं, जो स्वदेशी और स्वास्थ्य वर्धक उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं।

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से सेक्टर-29 के लेजरवैली मैदान में आयोजित सरस आजीविका मेले में नगालैंड और हिमाचल के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। साथ ही मिलेनियम सिटी वासी जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के स्पेशल लाल चावल, राजमा, कीवी का जैम मसाले पसंद किए जाए रहे है। मेले के चौथे दिन शुक्रवार को लखपति दीदियों की ओर से वेलेंटाइन डे को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से आयुर्वेदिक गिफ्ट्स तैयार किए गए हैं, जिन्हें लोगों की ओर से खरीदारी की गई। सरस मेला इस बार केवल उपहारों का बाजार नहीं, बल्कि आयुर्वेद और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का एक प्रभावी मंच बनकर उभरा है, जहां लोग प्राकृतिक और स्वास्थ्य वर्धक विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
यह मेला ग्रामीण भारत की समृद्ध परंपराओं, हस्तशिल्प कला का एक जीता जागता उदाहरण है। जहां हर एक दुकान की अपनी एक अलग कहानी है। वो दीदियां हैं जो खुद तो लखपति बनी ही, और लाखों महिलाओं को भी प्रभावित कर रही हैं। मेले में हिमाचल की परफ्यूम ने खुशबू बिखेरा हिमाचल प्रदेश की लखपति दीदी शहनाज कभी गरीबी और अभाव में बीता था जीवन, लेकिन महिला ने अपने मेहनत के दम पर स्वयं सहायता समूह की मदद से व्यवसाय को नए मुकाम तक पहुंचाया। महिला ने न केवल अपने परिवार से आर्थिक संकट खत्म किया बल्कि अपने ग्रुप की 15 महिलाओं की भी तकदीर बदल दी। शहनाज पिछले 5 साल से सेल्फ हेल्प ग्रुप के साथ काम कर रही है। इनके ग्रुप में 15 से अधिक महिलाएं मिलकर परफ्यूम, घी, जैम, चटनी, साबुन, तेल, ऑर्गेनिक डाल,अचार, फेस वॉश, हनी, सी-बैकथ्रोन ड्राई एंड लिक्विड में, क्रीम्स, स्क्रबर, चुली, तेल, अखरोट तेल, मसाज कैंडल, हर्बल टी, कांगड़ा टी, कैमामाइंट टी, लेमन ग्रास टी, फ्रेगरेंस वाली कैंडल्स, स्क्रब और फेस वॉश है। इनके पास हिमाचल प्रदेश के स्पेशल लाल चावल, राजमा, कीवी का जैम मसाले और जॉइंट पेन ऑयल भी है। जो मेले में लोगों को पंसद आ रहे है। उन्होंने कहा कि 20 से 25 हजार रुपये हर माह की बचत हो जाती है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी हिमाचल पवेलियन में दुकान नंबर 184 की लखपति दीदी मुमताज बताती हैं कि आयुर्वेदिक गिफ्ट्स के अंतर्गत अमर बेल, लैवेंडर, नेटल और वॉलनट से बने आयुर्वेदिक साबुन, सी-बकथॉर्न ऑयल एवं क्रीम, आयुर्वेदिक शैंपू, हेयर ऑयल, लैवेंडर बाथ सॉल्ट और फेसवॉश जैसे उत्पाद विशेष रूप से उपलब्ध हैं। ये सभी उत्पाद प्राकृतिक तत्वों से निर्मित हैं और स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए उन्होंने आयुर्वेदिक के सामाना बनाना शुरू किया। काफी मेहनत के बाद भी उन्हें सही समय पर और उचित भुगतान नहीं प्राप्त होता था। घर की जरूरत बच्चों की पढ़ाई आदि खर्चों के कारण घर चलना मुश्किल हो रहा था। अब ग्रुप से हर महीने से 10 से 15 हजार की बचत हो जाती है। सूखे फूलों के गुलदस्ते बनाकर जीवन संवारा मेले में नगालैंड की लखपति दीदी पी रायना बताती हैं कि उनके करोसिया (क्रोशिया) से बने फूल, सूखे फूलों के गुलदस्ते (बुके), सजावटी कैंडल, रोज़ और टेडी थीम डेकोर, सनफ्लावर स्टैंड कैंडल, कैंडल बुके, हैंडमेड टेडी व फूल, खादी व कॉटन फैब्रिक उत्पाद तथा हैंड एम्ब्रॉयडरी बैग तैयार किए हैं। एक असली फूल तोड़ने के बाद मुरझाने लगता है लेकिन ऊन से बने ये फूल जितनी बार धोएंगे उतनी बार नए निकलकर आयेंगे। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद व्यवसाय को आगे बढ़ाया। उन्होंने न केवल अपने परिवार का बल्कि गांव की महिलाओं के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कोशिशों के कारण आज ग्रामीण क्षेत्र की कई महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। रायना आज कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी सफलता सिखाती है कि यदि महिलाओं को भी उचित संसाधन और अवसर प्रदान किया जाए तो वह समझ में बड़े बदलाव ला सकती हैं। मेले में शिबानी कश्यप की प्रस्तुति आज 26 फरवरी तक चलने वाले मेले में 28 राज्यों से 900 से अधिक महिला उद्यमियों के 450 से अधिक स्टाल लगे हैं। इन पर महिलाएं हाथों से उत्पादों का प्रदर्शन कर रहीं हैं। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। शनिवार शाम 6.30 बजे मशहूर सिंगर शिबानी कश्यप सरस आजीविका मेला में गायिकी से लोगों को आकर्षित करेंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


