रोडरेज में उद्यमी दंपति पर कार चढ़ाने का प्रयास

Apr 06, 2026 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

दुस्साहस:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर मानेसर पॉलिटेक्निक के पास शनिवार रात रोड रेज की एक खौफनाक वारदात सामने आई। नशे में धु

रोडरेज में उद्यमी दंपति पर कार चढ़ाने का प्रयास

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर मानेसर पॉलिटेक्निक के पास शनिवार रात रोडरेज में उद्यमी दंपत्ति के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि नशे में धुत दो युवकों ने दंपति पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार से एक अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मानेसर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साउथ सिटी-2 निवासी महिला उद्यमी पूजा जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ मिलकर बावल में अपना स्टॉर्टअप चला रही हैं। वह और उनके पति सुनील राघव बावल से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान पॉलिटेक्निक मानेसर के पास एक बलेनो कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मारने की कोशिश की। पूजा के अनुसार गाड़ी में बैठे दोनों युवक शराब पी रहे थे।जब दंपत्ति ने उन्हें रोकने का इशारा किया, तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पूजा जैन ने आरोप लगाया कि आरोपी उनके पति को फ्लाईओवर से नीचे फेंकने की कोशिश कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने दंपत्ति पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। पीड़िता ने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।गाड़ी से मिली अवैध पिस्टलसूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की गाड़ी की जांच की। उसमें से एक अवैध पिस्टल मिली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय निवासी गाजियाबाद और मनोज शर्मा निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों आरोपी प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। कार जब्त कर ली गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।