दुस्साहस : रोडरेज में मैनेजर को बेरहमी से पीटा
दुस्साहस:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पटौदी इलाके में रोडरेज का मामला सामने आया। इस मामले में निजी कंपनी में काम करने वाले मैनेजर का रास्ता रोककर थार क

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पटौदी इलाके में रोडरेज का मामला सामने आया है। इस मामले में निजी कंपनी में काम करने वाले मैनेजर का रास्ता रोककर थार में सवार तीन युवकों ने बेरहमी से मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पटौदी थाने में शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गांव पथरा के रहने वाले संजीव कुशवाहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में बतौर एरिया मैनेजर के पद पर काम करते हैं। पटौदी इलाके में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि नौ जून की शाम करीब साढ़े छह बजे वह ड्यूटी खत्म करके अपनी बाइक से कमरे पर जा रहे थे। जैसे ही वे चेतक वेयरहाउस के समीप पहुंचे, तभी पीछे से एक काले रंग की बिना नंबर वाली थार गाड़ी बेहद तेज रफ्तार में आई। थार चालक ने संजीव की बाइक के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी और साइड नहीं दी। जब संजीव ने इसका विरोध किया तो थार सवार तीनों युवकों ने उनकी बाइक को जबरन रुकवा लिया।
हमले का विवरण
गाड़ी रुकते ही थार में से तीन युवक नीचे उतरे और संजीव को घेरकर गंदी-गंदी गालियां देने लगे। विरोध करने पर तीनों बदमाशों ने संजीव पर हमला बोल दिया और उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने संजीव को तब तक पीटा जब तक वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर नहीं गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने संजीव को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी और कहा अगर इस रास्ते पर दोबारा दिखाई दिया, तो सीधे जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी अपनी थार गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। वेयरहाउस और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है,ताकि बिना नंबर की काले रंग की थार और बदमाशों की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


