नाके पर ट्रक की टक्कर से होमगार्ड की जान गई

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम में सड़क हादसों में तीन लोगों की दुखद मौत हो गई। हादसे में होमगार्ड और बाइक सवारों की जानें चली गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।

नाके पर ट्रक की टक्कर से होमगार्ड की जान गई

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सड़क हादसों में एक होमगार्ड सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा तब हुआ जब सेक्टर-65 में वर्ल्ड मार्क मॉल के सामने नाकेबंदी के दौरान एक तेज रफ्तार रोड़ी मिक्सर ट्रक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को कुचल दिया। वहीं, अन्य दो हादसों में सेक्टर-58 में हाइवा की टक्कर से एक बाइक सवार अधेड़ और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से एक कार सवार महिला की जान चली गई। इन हादसों के संबंध में संबंधित थानों की पुलिस ने मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

होमगार्ड की मौत

सेक्टर-65 थाना पुलिस के अनुसार सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, सिपाही सुमित, सिपाही मंजित, एसपीओ राजकुमार और होमगार्ड संदीप की टीम दो मई की रात को वर्ल्ड मार्क मॉल के सामने नाका ड्यूटी पर तैनात थी। रात करीब 11 बजे होमगार्ड संदीप सड़क के किनारे खड़े होकर बेरीकेड्स को ठीक से लगा रहे थे।

बाइक सवार की दुर्घटना

वहीं, सेक्टर-58 स्थित बंजारा मार्केट के पास दो जून की दोपहर को हुआ। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के झगरार गांव के निवासी 50 वर्षीय जयप्रकाश वर्तमान में फरीदाबाद के अमर नगर में अपने परिवार के साथ रहते थे और सोहना रोड स्थित युनिलाईन एनर्जी सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करते थे।

हाईवे पर महिला की मौत

तीसरी दुर्घटना दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिनौला गांव के पास हुई। भिवाड़ी (राजस्थान) के रहने वाले रवि दीवान ने बिलासपुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि दो जून को उनके पिता बिजेंद्र दीवान और उनकी मां आशा दीवान कार में सवार होकर भिवाड़ी से दिल्ली जा रहे थे।

कारण से संबंधित सामान्य प्रश्न

क्या हादसों के बारे में पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी जारी की है?
हां, पुलिस ने हादसों के संबंध में मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।