Gurgaon News: कार में टक्कर मारने के बाद धमकी दी
हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Gurgaon News: गुरुग्राम में एक सड़क हादसे के बाद आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। दिल्ली निवासी नितिन की कार को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारी थी, जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें चोटें आईं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सड़क हादसे के बाद दबंगई और धमकी देने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात वाहन चालक ने न सिर्फ पीड़ित की गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी और चोट पहुंचाई, बल्कि मौके से भागने से पहले उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। दिल्ली के भजनपुरा निवासी नितिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को को अपनी गाड़ी से डीएलएफ फेज-2 क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और नितिन को चोटें भी आईं।हादसे
के बाद आरोपी ने माफी मांगने के बजाय पीड़ित के साथ बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।


