
आठ माह में 213 नए एड्स मरीज मिले, 16 की मौत हुई
एड्स दिवस- वर्ष 2021 से 2025 तक 2220 एचआईवी के मामले -इस बीमारी से 60 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है -70 प्रतिशत पुरुष और 30 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम में एचआईवी संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। जिले में अप्रैल से लेकर नवंबर तक 213 नए एड्स मरीजे मिले है। इसमें 16 की मौत हो चुकी है। जबकि मार्च तक 895 मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि अधिक से अधिक परीक्षण होने के कारण यह वृद्धि दिखाई दे रही है, क्योंकि यह अधिक मामलों का पता लगाने में मदद करता है। एचआईवी के प्रसार को रोकने के लिए उच्च जोखिम वाली आबादी के बीच अधिक परीक्षण और जागरूकता अभियान जैसे कई उपाय शुरू किए हैं। बच्चे भी संक्रमित स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पांच साल में 90 बच्चे एचआईवी संक्रमित मिले हैं।

हालांकि 2023 से जून 2025 तक 30 एचआईवी संक्रमित महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया था। इनमें से 24 नवजात की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। छह नवजात की रिपोर्ट जांच के लिए रिपोर्ट दिल्ली एम्स भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के आंकड़ों के अनुसार अधिकतर मरीजों की उम्र 22 से 43 वर्ष के बीच है। संक्रमितों में 70 प्रतिशत पुरुष और 30 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। मरीजों को उपचार के मिलते हैं पैसे: एचआईवी मरीजों के लिए सरकार की ओर से हर महीने 2250 रुपये की सहायता राशि देती है। यह सुविधा उन मरीजों को मिलती है। जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम होती है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत और नियमित इलाज में मदद देना है। एड्स के बचाव के उपाय एचआईवी संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता पर जोर दिया रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जांच कराए। लोगों को सुरक्षित यौन संबंध बनाने, बिना परीक्षण वाली सुइयों के इस्तेमाल से बचने और समय-समय पर एचआईवी जांच करवाने की सलाह दी जाती है। संक्रमण रोकथाम के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास जारी है। जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाते हैं। जिले में एड्स की जांच होती रहती है। जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाता है। इस साल एड्स मरीजों की संख्या में कमी आई है। - डॉ. अल्का सिंह सीएमओ गुरुग्राम

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




