रोडवेज बस की बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

रेवाड़ी की धारूहेड़ा पुलिस ने रोडवेज बस से बैटरी चोरी के मामले में एक और आरोपी वारिस को गिरफ्तार किया है। वारिस नूंह के गांव फिरोजपुर नमक का निवासी है। इससे पहले चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था। वारिस को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

रोडवेज बस की बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी। धारूहेड़ा पुलिस ने रोडवेज बस से बैटरी चोरी करने के एक और आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान नूंह के गांव फिरोजपुर नमक निवासी वारिस के रूप में हुई। इस मामले में संलिप्त चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गत 11 मार्च को हरियाणा रोडवेज की कुरूक्षेत्र डिपो की बस गांव जोनावास मंदिर के समीप खड़ी थी। यहां से बस की दो बैटरी को अज्ञात चोरों ने चुराया था। इसमें संलिप्त चार आरोपी मुस्तकिम, तौफिक उर्फ भूरा, फरीद उर्फ दिन्नू व आजाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वारिस को बुधवार सुबह अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।