Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsRewari Cyber Fraud Fifth Arrest Made in 93 Lakh Investment Scam
लाखों की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार

लाखों की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार

संक्षेप:

रेवाड़ी पुलिस ने कंपनी में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की साइबर ठगी में मध्य प्रदेश के कुलदीप कैथल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से 93 लाख रुपये ठगे। पहले चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया में है।

Dec 15, 2025 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

रेवाड़ी। साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने कंपनी में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के जिला भोपाल के अराधना नगर कोटरा सुल्तानाबाद शारदा हॉस्पिटल हाल आबाद गंगा अपार्टमेन्ट गंगानगर एमपी निवासी कुलदीप कैथल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया की तीन जुलाई को सेक्टर-3 रेवाड़ी निवासी विजय कुमार गुप्ता ने शिकायत दी थी कि वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। सोशल मीडिया पर पैसा निवेश करने का विज्ञापन देखने के बाद गत 15 मई को उसे एक व्हाट्सऐप नंबर मिला था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसके बाद उसका व्हाट्स पर एक महिला से संवाद होना शुरू हो गया। महिला ने अपना नाम मिस सरोज गुप्ता बताते हुए खुद को एसबीआई सिक्योरिटी लि. की निवेश एडवाइजर बताया था। निवेश के लाभ के बारे में जानकारी देने के बाद महिला ने उसके पास एक लिंक भेजा था। उसे बल्क ट्रेडिंग और लॉगिन करने के बारे में बताया गया था। पहली बार पैसा इन्वेस्ट करने पर उसके खाते में अच्छा प्रॉफिट भी दर्शाया गया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी सरोज गुप्ता के बैंक खाते से 18 ट्रांजेक्शन के जरिए विभिन्न खाता नंबरों पर कुल 93 लाख 20 हजार 870 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने पैसा रिफंड कराने का प्रयास किया, तो उससे और पैसा जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी महाराष्ट्र के अकोला के सिद्धार्थ नगर हाल आबाद पवन पार्क सोसाइटी न्यू तापडिया नगर महाराष्ट्र अकोला निवासी सतीश प्रकाश इंगले, उत्तराखंड के जिला नैनीताल के काठगोदाम हाल आबाद उत्तराखंड के ट्रांजिट कैंप वार्ड नं 2 निवासी नीरज सिंह, बिहार के जिला गोपालगंज के गांव कोटवा खास हाल आबाद यूपी के जिला लखनऊ के राजीव नगर निवासी ओमप्रकाश प्रसाद व महाराष्ट्र के अकोला के ए विंग संकेत विहार अपार्टमेन्ट निवासी ओमप्रकाश अरुण मगर उर्फ ओम पाटिल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने कुलदीप कैथल को भी गिरफ्तार कर लिया हैं। कुलदीप के खाते में ठगी के 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।