पूर्व सैनिक ने गोली मारकर आत्महत्या की
सोहना के गांव खेड़ला में एक सेवानिवृत्त सैनिक ने मानसिक परेशानियों के चलते आत्महत्या कर ली। 42 वर्षीय कृष्ण राघव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोहना। गांव खेड़ला में आर्मी से सेवानिवृत्त एक सैनिक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मृतक बीमारी की वजह से कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव खेड़ला निवासी 42 वर्षीय पूर्व सैनिक कृष्ण राघव ने रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने कमरे पर था। उसने सिर पर रिवाल्वर लगाकर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ दौड़े। खून से लथपथ अवस्था में कृष्ण को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिछले साल फरवरी माह में कृष्ण सेना से सेवानिवृत्त होकर घर लौटा था।
बीमारी से ग्रसित होने के चलते वह मानसिक रूप से परेशान था। गांव के जतनबीर सिंह ने बताया कि घटना से 10 मिनट पहले वह गांव में घूम रहा था। मधुर तरीके से ग्रामीणों से बातचीत की। मृतक सैनिक के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को डॉक्टरों के बोर्ड की तरफ से किया जाएगा। मृतक के पुत्र अर्जुन ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पिता मानसिक रूप से परेशान थे। थाना प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


