शहर में आज बूंदाबांदी के आसार
गुरुग्राम में पिछले दो सप्ताह से बढ़ती गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बादल छाने और धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। 16 और 17 मार्च को भी हवाएं चलेंगी, जबकि 18 मार्च को फिर से बारिश की संभावना है।

गुरुग्राम। पिछले दो सप्ताह से लगातार बढ़ रही तपिश और चिलचिलाती धूप से परेशान शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, रविवार मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल छाने और धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसको लेकर मौस्म विभाग येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च को सुबह और दोपहर के समय आसमान में सामान्य बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ हल्की बूंदाबांदी या फुहारें पड़ सकती हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बदलाव हवा की गति में दिखेगा। विभाग ने अनुमान जताया है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति झोंकों के समय 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटे में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।16 और 17 मार्च को चलेगी तेज हवाएंप्रारंभिक बदलाव के बाद 16 और 17 मार्च को आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा, लेकिन राहत का सिलसिला थमेगा नहीं। इन दो दिनों के दौरान दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलती रहेंगी, जो गर्मी के प्रभाव को कम रखेंगी।18 मार्च को फिर लौटेगी बूंदाबांदीराहत का यह दौर अगले हफ्ते के मध्य तक जारी रहने वाला है। 18 मार्च को एक बार फिर मौसम करवट लेगा। विभाग के अनुसार उस दिन भी बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं (40 किमी प्रति घंटा तक) के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं। बीते 15 दिनों से पारा लगातार ऊपर जा रहा था, जिससे मार्च के महीने में ही मई जैसी गर्मी का अहसास होने लगा था। अब बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलने से लू जैसे हालात से राहत मिलेगी। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव आम लोगों के लिए सुकून देने वाला है, हालांकि तेज आंधी के समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।प्रदूषण से मिली हल्की राहतदिन में हवाएं चलने से शहर के लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिली है। शनिवान को शहर का एक्युआई 183 दर्ज किया गया है, जबकि मानेसर का एक्यूआई 143 दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


