
एचएसआईआईडीसी मानेसर के सेक्टरों की सड़कों को संवारेगा
-15 सड़कों को नए सिरे से बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की -दस करोड़ रुपये खर्च करके सड़कों को नए सिरे से बनाया जाएगा -नगर निगम ने एचएसआईआईडीसी को 15 द
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मानेसर के औद्योगिक सेक्टरों में जर्जर सड़कों से परेशान उद्यमियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने सेक्टरों की 15 से अधिक टूटी सड़कों की मरम्मत का फैसला किया है। इस काम के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। अधिकारियों का दावा है कि ग्रैप खत्म होने के बाद दो महीनों में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मानेसर नगर निगम गठन होने से पहले एचएसआईआईडीसी ही मानेसर में एक से आठ सेक्टरों के औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवेज, ग्रीन बेल्ट आदि की देखभाल कर रहा था।
दिसंबर 2020 में मानेसर नगर निगम (एमसीएम) बनने के बाद से करीब 5000 एकड़ में फैले आईएमटी मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र का रखरखाव की जिम्मेदारी निगम के पास चली गई थी। यहां करीब 850 उद्योग संचालित हैं। लेकिन सड़के न तो बनाई गई और न ही मरम्मत कार्य करवाए गए। दस करोड़ से आठ सेक्टरों की सूरत बदलेंगे एचएसआईआईडीसी और मानेसर नगर निगम के बीच नवंबर में एक समझौता पत्र (एमयूएन) पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत कचरा उठाने के अलावा सड़कों का रखरखाव, स्ट्रीट लाइट, ग्रीन बेल्ट का रखरखाव आदि कार्य एचएसआईआईडीसी को दोबारा से सौंप दिया। इन कार्यों पर जो खर्च आएगा, वह नगर निगम की ओर से भुगतान किया जाएगा। एकत्र किए गए संपत्तिकर से राशि एचएसआईआईडीसी को दी जाएगी। 15 दिन पहले निगम से एचएसआईआईडीसी में आये कार्य को लेकर सबसे पहले सड़कें बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई। आठ सेक्टरों की सड़कें सुधारने के लिए दस करोड़ रुपये का ठेका जारी किया गया है। उद्यमियों की शिकायतें होगी दूर उद्यमियों ने सड़कों की खराब हालत, सीवर सफाई और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताई थी। क्योंकि नवंबर 2025 में समझौते के बाद भी काम ठीक से नहीं हो रहा था। पिछले पांच सालों से दो विभागों की लापरवाही में सड़कें, सीवर आदि कार्य नहीं हो रहे थे। मानेसर के आठ सेक्टरों की सड़कें बनाने के लिए टेंडर जारी हो चुका है। ग्रैप खत्म होने के बाद टूटी सड़कों पर कार्य शुरू हो जाएगा। उद्यमियों की परेशानी दूर हो जाएगा। - राजीव गोयल, एजीएम एचएसआईआईडीसी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




