ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामएमसीजी अगले माह से अवैध पीजी का पंजीकरण करेगी

एमसीजी अगले माह से अवैध पीजी का पंजीकरण करेगी

शहर में अवैध पीजी संचालकों पर शिकंजा कसने के लिये नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) कमर कस लिया है। अगले माह से अवैध पीजी संचालकों को पंजीकरण के लिये नोटिस भेजे जाएंगे। पंजीकरण नहीं कराने पर अवैघ पीजी को...

एमसीजी अगले माह से अवैध पीजी का पंजीकरण करेगी
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवWed, 25 Apr 2018 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। कार्यालय संवाददाता

शहर में अवैध पीजी संचालकों पर शिकंजा कसने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी)ने कमर कस ली है। अगले माह से अवैध पीजी संचालकों को पंजीकरण के लिए नोटिस भेजे जाएंगे। पंजीकरण नहीं कराने पर अवैघ पीजी को सीलिंग करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

निगम अधिकारियों के अनुसार हुडा सेक्टरों में मकान बनाकर अवैध पीजी संचालित किए जा रहे हैं। इससे निगम को संपत्तिकर में लाखों का नुकसान हो रहा है। अवैध पीजी में आवासीय पानी बिजली कनेक्शन भी लिया हुआ है। जबकि पीजी में सभी व्यावसायिक कनेक्शन होने चाहिए थे।

पहले 11 सौ का होगा पंजीकरण

निगम अधिकारियों के अनुसार क्षेत्रीय कराधान विभाग के सर्वे में 11 सौ अवैध पीजी चिहिंत किए गए थे। पहले इन पीजी संचालकों को नोटिस देकर पंजीकरण कराने पर जोर दिया जाएगा। सभी पीजी संचालक यहां खुद रहते हैं। एक पीजी में 15 से 20 कमरे बने हैं और दो से लेकर तीन लोग एक कमरे में रहते हैं। प्रति व्यक्ति पांच हजार से लेकर आठ हजार रुपये वसूले जाते हैं। जबकि पीजी के मकानों का नक्शा व्यावसायिक की जगह आवासीय नक्शे पर पास करवाई है।

25 हजार से अधिक हैं पीजी

हुडा सेक्टरों, निगम कॉलोनियां और बिल्डरों की सोसायटियों में बड़े पैमान पर 25 हजार से अधिक अवैध पीजी संचालित हो रहे हैं। हुडा सेक्टरों में छह हजार से अधिक अवैध पीजी चलाने वालों को नोटिस देकर कार्रवाई नहीं करता है। निगम कॉलोलियों में 15 हजार से अधिक पीजी हैं और बिल्डरों की सोसायटियों में चार हजार से अधिक पीजी हैं।

नहीं दी जाती जानकारी

पुलिस के अनुसार विदेशियों को अवैध पीजी में ठहराने की जानकारी गुरुग्राम पुलिस को नहीं दी जाती है। जब 26 जनवरी और 15 अगस्त पर अभियान चलाया जाता है तो विदेशी पकड़े जाते हैं। इसकी जानकारी नहीं होने से कई बार अवैध पीजी में ऐसी घटनाएं घट जाती हैं। ऐसे में आरोपियों को पकड़ना मुश्किल हो रहा है। अवैध पीजी संचालक रहने वालों की जानकारी नहीं देते हैं। इसका पंजीकरण होना चाहिए।

-अगले माह से अवैध पीजी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। पहले नोटिस देकर पंजीकरण पर जोर दिया जाएगा। पंजीकरण नहीं कराने पर पीजी सील किया जा सकता है।

अशीष सिंगला, मेडिकल ऑफिसर, एमसीजी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें