Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsReema Chauhan Lays Foundation for New Classrooms and Library in Gurugram School
हयातपुर के सरकारी स्कूल में कमरों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी

हयातपुर के सरकारी स्कूल में कमरों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी

संक्षेप:

गुरुग्राम की डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने हयातपुर के सरकारी स्कूल में दो नए कमरों और एक लाइब्रेरी के निर्माण की आधारशिला रखी। यह निर्माण कार्य 32 लाख रुपये की राशि से निजी संस्था द्वारा किया जा रहा है। रीमा ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के भविष्य को मजबूत करने पर जोर दिया।

Dec 03, 2025 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। मानेसर नगर निगम की डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने बुधवार को गांव हयातपुर के सरकारी स्कूल में दो नए कमरों और एक लाइब्रेरी के निर्माण की आधारशिला रखी। एक निजी संस्था द्वारा सीएसआर के तहत 32 लाख रुपये से यह निर्माण कार्य हो रहा है। रीमा चौहान ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों का भविष्य मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने स्कूल में विकास कार्यों के लिए निजी संस्थाओं के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों से भी सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि शिक्षक ही भविष्य निर्माता होते है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन्हीं के द्वारा दी गई शिक्षा की बदौलत बच्चें देश के निर्माण में योगदान देते हैं। लाइब्रेरी बनने के बाद यहां छात्रों के लिए विभिन्न विषयों पर पुस्तकें उपलब्ध होंगी। डिजिटल और मल्टीमीडिया संसाधनों को भी शामिल करने की योजना है। जिससे बच्चों को आधुनिक उपकरणों के जरिए शिक्षा प्राप्ति में मदद मिलेगी। नए कमरों के निर्माण से क्लासरूम की संख्या बढ़ेगी और पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर स्कूल की प्राधानाचार्य सुभद्रा यादव, पार्षद रूचि कौशिक, खेड़की दौला मंडल अध्यक्ष पुरूषोतम कौशिक, दीपक चौहान, गौरव सिंह, ममता यादव सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।