दुष्कर्म कर जबरन गर्भपात करवाया
गुरुग्राम। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया गया। गर्भवती होने पर जबरन...

गुरुग्राम। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया गया। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करा दिया गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर रविवार को सेक्टर-53 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसकी एक दोस्त के जरिए करीब एक साल पहले मोहम्मद कैफ नामक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों आपस में बात करने लगे। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने गर्भपात करा दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दी। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। सेक्टर-53 थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है।