राव मानसिंह इनेलो छोड़ भाजपा में हुए शामिल
इनेलो के कददावर नेता एवं किसानों की आवाज बुलंद कर किसान नेता के रूप मे छवि बनाने वाले राव मानसिंह ने इनेलो को अलविदा कह प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे इनेलो को बड़ा झटका...
फर्रूखनगर। हमारे संवाददाता
इनेलो के कद्दावर नेता एवं किसानों की आवाज बुलंद करने वाले राव मानसिंह ने रविवार इनेलो को अलविदा कह प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे इनेलो को बड़ा झटका लगा है। राव मानसिंह का भाजपा से पुराना नाता है। अब बीते कई सालों से वह इनेलो में ही किसान नेता के रूप में काम कर रहे थे।
राव मानसिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी और संघ की बैठकों से की थी। कई समय तक भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने काम किया, लेकिन भाजपा मे ज्यादा दिन नहीं टिक पाए। इनेलो का दामन थामकर लंबे समय तक वह इनेलो पार्टी से जुड़े रहे। अब उन्होंने इनेलो छोड़ फिर से भाजपा का दामन थाम लिया है। इनेलो मे रहते राव मानासिंह ने दो बार मार्केट कमेटी फर्रुखनगर के चेयरमैन के पद पर रहते सत्ता सुख भोगने का काम किया है। इसके अलावा वह जिला उन्नतिशील किसान क्लब गुरुगाम के अध्यक्ष रहते किसान नेता की छवि बनाने मे कामयाब रहे।