Gurgaon News: सुदर्शन मंदिर में चोरी की वारदात का छह घंटे में खुलासा, पूर्व गार्ड गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शहर के न्यू कॉलोनी चौक स्थित प्रसिद्ध सुदर्शन माता मंदिर में हुई चोरी की बड़ी वारदात का गुरुग्राम पुलिस ने महज छह घंटे के

Gurgaon News: सुदर्शन मंदिर में चोरी की वारदात का छह घंटे में खुलासा, पूर्व गार्ड गिरफ्तार

Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शहर के न्यू कॉलोनी चौक स्थित प्रसिद्ध सुदर्शन माता मंदिर में हुई चोरी की बड़ी वारदात का गुरुग्राम पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुआ शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है। 30 सितंबर 2026 की सुबह करीब पांच बजे मंदिर के पुजारी ने मंदिर कमेटी के सदस्य को चोरी की सूचना दी। जब कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे, तो मंदिर में स्थापित हनुमान जी का छत्र, माता रानी के कुंडल, मुकुट का चक्र, अन्य चांदी के आभूषण और दानपात्र गायब मिले। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना शहर, गुरुग्राम में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया गया。

ये भी पढ़ें: अयोध्या 24

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

जांच के लिए गठित पुलिस टीम ने मंदिर के सीसीटीवी कैमरों का गहन विश्लेषण किया। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान रोहताश निवासी गांव चुलियाना जिला रोहतक के रूप में हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रोहतक के चुलियाना गांव में दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया।

लालच में आकर वारदात को दिया अंजाम

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी रोहताश पिछले 12 सालों से इसी मंदिर में सुरक्षाकर्मी (गार्ड) के रूप में तैनात था और करीब दो महीने पहले ही नौकरी छोड़कर गया था। मंदिर की व्यवस्था और आभूषणों की सटीक जानकारी होने के कारण उसके मन में लालच आ गया और उसने रात के समय चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 4.786 किलोग्राम चांदी के आभूषण और 34 हजार नकद बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सामान्य प्रश्न

✦चोरी की खासियत क्या थी?−
चोरी में हनुमान जी का छत्र, माता रानी के कुंडल, मुकुट का चक्र, अन्य चांदी के आभूषण और दानपात्र गायब मिले।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: सुदर्शन मंदिर में चोरी की वारदात का छह घंटे में खुलासा, पूर्व गार्ड गिरफ्तार