
ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया
फर्रुखनगर में ब्राह्मण समाज पर मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। भगवान परशुराम सेवा समिति और अन्य समुदायों के लोगों ने मिलकर विरोध मार्च निकाला और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आईएएस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मध्य प्रदेश के आईएएस की ओर से ब्राह्मण समाज पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में फर्रुखनगर में मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। भगवान परशुराम सेवा समिति फर्रुखनगर के पदाधिकारियों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने विरोध मार्च निकालकर पुलिस थाने में शिकायत दी। विरोध प्रदर्शन छतरी कार्यालय फर्रुखनगर से शुरू हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। प्रदर्शन कारियों ने नारेबाजी करते हुए फर्रुखनगर थाने तक मार्च किया। थाने पहुंचकर उन्होंने आईएएस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

प्रदर्शन कारियों का कहना था कि ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर की गई टिप्पणी समाज की भावनाओं और सम्मान पर सीधा आघात है। इस विरोध प्रदर्शन में केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं, बल्कि अन्य समुदायों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। उन्होंने इस बयान को सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताया और एकजुटता का संदेश दिया। प्रदर्शनकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की। ताकि विरोध शांतिपूर्ण ढंग से दर्ज हो सके। इस विरोध प्रदर्शन में केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं, बल्कि अन्य समुदायों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। उन्होंने इस बयान को सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताया और एकजुटता का संदेश दिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कृष्ण पंडित, नपा चेयरमैन बीरबल सैनी, उपचेयरमैन प्रदीप यादव, पार्षद देवेंद्र शर्मा, पंडित श्रद्धानंद, पूर्व पार्षद कप्तान शर्मा, जयकिशन शर्मा, सुनील शर्मा, दिनेश, महेंद्र सिंह, कैलाश शर्मा, उदयचंद, अमित शर्मा और हरिश सहित कई व्यक्ति मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




