एनबीसीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन आज

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम में एनबीसीसी ग्रीन व्यू सोसाइटी के ईडब्ल्यूएस परिवार बुधवार को प्रदर्शन करेंगे। इनका आरोप है कि 2022 में फ्लैट खाली करवा दिए गए, लेकिन न तो किराया मिला और न ही नए फ्लैट कब मिलेंगे, इस पर कोई जानकारी दी गई। प्रशासन ने रिहायशी टावर तोड़ने की अनुमति दी है।

एनबीसीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन आज

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली स्थित एनबीसीसी कार्यालय के बाहर सेक्टर-37सी स्थित एनबीसीसी ग्रीन व्यू सोसाइटी के ईडब्ल्यूएस परिवार बुधवार को प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी एनबीसीसी ईडब्ल्यूएस रेजिडेंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि साल 2022 में फ्लैट तो खाली करवा दिए, लेकिन अब तक न तो किराया दिया है। अब तक यह भी नहीं बताया जा रहा है कि नए सिरे से फ्लैट कब तक बनाकर देंगे। एनबीसीसी की तरफ से पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। जिला प्रशासन ने एनबीसीसी लिमिटेड को रिहायशी टावर तोड़ने की अनुमति दे दी है। बता दें कि आईआईटी दिल्ली और रूड़की ने इस सोसाइटी को रहने के लिहाज से असुरक्षित घोषित किया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।