Gurgaon News: ओएसबी गोल्फ हाइट्स के फ्लैट खरीदारों ने प्रदर्शन किया

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: गुरुग्राम के ओएसबी गोल्फ हाइट्स के फ्लैट खरीदारों ने प्रदर्शन किया, उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण पिछले तीन साल से रुका हुआ है। परियोजना 2018 में शुरू हुई थी, लेकिन सिर्फ 10 प्रतिशत काम हुआ है। खरीदारों ने सरकार से परियोजना को जल्दी पूरा करने की मांग की है।

Gurgaon News: ओएसबी गोल्फ हाइट्स के फ्लैट खरीदारों ने प्रदर्शन किया

Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-69 स्थित ओएसबी गोल्फ हाइट्स के फ्लैट खरीदारों ने रविवार सुबह निर्माणाधीन स्थल पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि यह परियोजना पिछले तीन साल से बंद पड़ी है। न तो नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अधिकारी इस परियोजना की तरफ ध्यान दे रहे हैं और न ही हरियाणा रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (हरेरा)। यह परियोजना साल 2018 में हरियाणा सरकार की किफायती आवास योजना के तहत लांच हुई थी। इस योजना के तहत चार साल के अंदर परियोजना को पूरा करना था। अब तक सिर्फ 10 प्रतिशत निर्माण हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कुछ फ्लैट खरीदारों ने तो 87.5 प्रतिशत राशि का भुगतान कर दिया है, लेकिन यह परियोजना अब तक पूरी नहीं हो सकी है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ओएसबी समूह के प्रबंधक निदेशक स्वराज सिंह यादव को फ्लैट खरीदारों की राशि को खुर्द-बुर्द करने पर पिछले साल गिरफ्तार किया था, जो अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। परियोजना पर पिछले तीन साल से निर्माण बंद है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि इस परियोजना को अतिशीघ्र पूरा करवाए।फ्लैट खरीदार प्रखर, कैप्टन अजय यादव, भावुक, किशन, भूपेंद्र, राजेश, सुधीर, आदित्य आदि ने बताया कि हरियाणा सरकार पर विश्वास करके इस परियोजना में फ्लैट खरीदा था। अब सरकार का फर्ज बनता है कि इस परियोजना को पूरा करवाकर उन्हें फ्लैट का कब्जा सौंपा जाए। इनका कहना है कि नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग और हरियाणा रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। फ्लैट खरीदारों ने बताया कि ऋण लेकर फ्लैट खरीदा हैं। बैंक की किश्त दे रहे हैं, लेकिन यह परियोजना कब तक पूरी होगी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। इस मामले में बिल्डर का पक्ष नहीं मिल सका है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: ओएसबी गोल्फ हाइट्स के फ्लैट खरीदारों ने प्रदर्शन किया