Gurgaon News: नगर परिषद में अब प्रॉपर्टी आईडी बनेगी
Gurgaon News: सोहना नगर परिषद के निवासियों को अब अपनी प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए गुरुग्राम की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। अब नगर परिषद कार्यालय से ही आवेदन पर प्रॉपर्टी आईडी मिलेगी। राज्य सरकार ने इस प्रक्रिया को सरल बनाया है, जिससे लोगों को पहले की तरह परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब अपनी जमीन की प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए गुरुग्राम के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। नगर परिषद कार्यालय से ही आवेदन करने पर प्रॉपर्टी आईडी मिलेगी। नगर परिषद सीमा क्षेत्र में प्लांट लेने, बेचने या अन्य किसी जरुरत के अनुसार लोगों को अपनी जमीन की प्रॉपर्टी आईडी लेने के लिए अधिक परेशान नहीं होना पड़ेगा। राज्य सरकार की तरफ से प्रॉपर्टी आईडी बनाने के लिए नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम के प्रमुख अधिकारी को यह अधिकार दिया है। इसलिए नगर परिषद के 21 वार्डों में रहने वाले लोग नगर परिषद कार्यालय से अपनी जमीन प्रॉपर्टी आईडी प्रा्रप्त कर सकते है। करीब दो साल पहले शहरवासियों को प्रॉपर्टी आईडी लेने के लिए गुरुग्राम तक दौड़ लगानी पड़ रही थी। लोगों को प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए कई-कई बार गुरुग्राम के चक्कर लगाने पड़ रहे थे。
एक ही टेबल से जाएगी फाइल
राज्य सरकार ने प्रॉपर्टी आईडी की फाइल अधिक टेबल पर आवेदन करने के बाद वही से प्राप्त करनी होगी। प्रॉपर्टी आईडी बनाने की पूरी शक्तियां परिषद के कार्यकारी अधिकारी को सौंपी गई है। अब से पहले प्रॉपर्टी आईडी की फाइल पटवारी की टेबल से शुरू होकर जेई, भवन निरीक्षक, एसडीओ, कार्यकारी अभियंता के बाद नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी किया जाता था। लेकिन अब कार्यकारी अधिकारी के द्वारा ही आवेदन पर सुनवाई करने के बाद उसके रिकार्ड का अवलोकन करने के बाद प्रॉपर्टी आईडी जारी कर दी जाएगी।
गुरुग्राम नहीं जाना होगा
लोगों को अब प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए गुरुग्राम नहीं जाना होगा। प्रदेश सरकार के नये आदेशानुसार परिषद कार्यालय में आवेदन करने पर ही प्रॉपर्टी आईडी मिल जाएगी।
- सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सोहना
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


