स्कूल में सुविधा होने से छात्रों के शैक्षिक में बेहतर होगा
गुरुग्राम के चोकर की ढाणी में सरकारी प्राथमिक स्कूल को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत नई शैक्षिक सुविधाएं मिली हैं। स्कूल में नए झूले, सफाई और रंगाई का काम हुआ है, जिससे छात्रों के लिए सुरक्षित और खुशहाल माहौल तैयार किया गया है। छात्रों ने नए बदलावों की सराहना की है।

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) की ओर से गुरुवार को प्रोजेक्ट संकल्प शिक्षा से चोकर की ढाणी में सरकारी प्राथमिक स्कूल में शैक्षिक सुविधाएं मिलेंगी। स्कूल परिसर में रास्ते सही किए गए, नए झूले लगाए गए। जिससे छात्रों के रोज़मर्रा के स्कूल जीवन में खेल और खुशी का अनुभव बढ़ा। इससे युवाओं के उज्जवल भविष्य रूट्स की ओर से संवारा जाएगा। इसके अनुसार छात्रों के लिए सुरक्षित, जीवंत और अनुकूल वातावरण बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। छात्रों के लिए नए और स्वच्छ शौचालय बनाना शामिल है। जिससे स्वच्छता और सम्मान सुनिश्चित हुआ। स्कूल भवन की रंगाई कर एक उज्जवल, सकारात्मक तैयार किया गया।
टुगेदर विद रूट्स फाउंडेशन के ट्रेजरार जितेंद्र यादव ने कहा कि सीएसआर से सरकारी प्राथमिक विद्यालय चोकर की ढाणी के सभी छात्रों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और खुशहाल सीखने का माहौल बनाया है। बल्कि शिक्षा के पूरे अनुभव को बेहतर बनाने का एक नया मानक है। एक स्कूल के माध्यम से बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाने का काम जारी रखेंगे। जीपीएस की प्रधानाचार्य नीलम शर्मा ने कहा कि स्कूल में इस पहल के जरिए बहुत बड़ा बदलाव आया है। नया इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास हर छात्र के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। इस पहल ने हमारे परिसर की गरिमा और माहौल को काफी बेहतर बनाया है। विश्वास है कि इस बेहतर माहौल से छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी, पढ़ाई के प्रति नया उत्साह आएगा और बच्चों को एक बेहतर शैक्षिक अनुभव मिलेगा। जीपीएस की पांचवीं कक्षा की छात्रा हर्षिता कहती हैं कि स्कूल में हुए बदलावों से बहुत खुश हैं। नए वॉशरूम, रंगीन पेंट और रास्तों ने स्कूल को और भी रोशन और खुशहाल बना दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


