प्रिंसिपल पर हमले में चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Jan 02, 2026 10:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल विक्रम यादव पर एक नाबालिग छात्र और उसके चाचा ने हमला किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। हमला तब हुआ जब यादव स्कूल से लौट रहे थे और आरोपियों ने उनकी कार पर डंडों से हमला किया, जिससे वह घायल हो गए।

प्रिंसिपल पर हमले में चाचा-भतीजा गिरफ्तार

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-14 स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल विक्रम यादव पर हुए हमले के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग छात्र और उसके 37 वर्षीय चाचा सुंदर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी रोहतक के मूल निवासी हैं और फिलहाल राजीव नगर में रह रहे हैं। ब्रेक मारते ही डंडों से किया हमला घटना चार दिन पहले की है, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है। प्रिंसिपल विक्रम यादव ने पुलिस को बताया कि स्कूल के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों का छात्रों के साथ झगड़ा हुआ था।

जब वे शाम को करीब साढ़े चार बजे अपनी कार से घर के लिए निकले, तो गेट के बाहर घात लगाए बैठे युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जैसे ही उन्होंने ब्रेक लगाए, आरोपियों ने डंडों से कार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शीशे टूटने से घायल हुए प्रिंसिपल हमले के दौरान कार का अगला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जिसके कांच के टुकड़े प्रिंसिपल के चेहरे और आंखों में जा लगे। खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए वे कार छोड़कर वापस स्कूल परिसर की ओर भागे। इस दौरान बीच-बचाव करने आए स्कूल के एक सुरक्षाकर्मी को भी उपद्रवियों ने चोटिल कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;