मेले में 35 युवाओं को उद्योगों में रोजगार के लिए चयनित

Mar 09, 2026 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला लगाया गया। मेले में क

मेले में 35 युवाओं को उद्योगों में रोजगार के लिए चयनित

गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला लगाया गया। मेले में कई कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होकर छात्रों के साक्षात्कार किए। 35 युवाओं का रोजगार के लिए चयन हुआ। युवाओं को तकनीकी शिक्षा अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे होंडा मोटर साइकिल एंड स्कूटर कंपनी के एचआर मैनेजर मुकेश कुमार ने किया। उन्होंने युवाओं को मेले के महत्व के बारे में बताया। आईटीआई प्रिंसिपल रविंद्र कुमार ने बताया कि अप्रेंटिसशिप मेले में कुल 39 युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से 35 युवाओं का रोजगार के लिए चयन हुआ।

इसमें होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर, मुंजाल शोवा प्राइवेट लिमिटेड, प्रेम मोटर्स, ऑथेंटिक इंजीनियर्स, डिजायर ग्रुप समेत अन्य कंपनी शामिल रहे।भाषण प्रतियोगिता में नीरज प्रथम रहे:आईटीआई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता हुई। मुख्य वक्ता प्रोफेसर मोनिका नरूला ने छात्रों को महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक किया। भाषण प्रतियोगिता में नीरज पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर ज्योति और तीसरे स्थान पर कनक रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।