ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामजहरीला पदार्थ खिलाकर गर्भवती प्रेमिका की हत्या

जहरीला पदार्थ खिलाकर गर्भवती प्रेमिका की हत्या

गुरुग्राम। कार्यालय संवाददाता । चार महीने की गर्भवती प्रेमिका को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी अपना सामान लेकर...

जहरीला पदार्थ खिलाकर गर्भवती प्रेमिका की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवSun, 21 Feb 2021 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। शीतला कॉलोनी में शुक्रवार को चार महीने की गर्भवती महिला को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। इसका शक महिला के साथ रह रहे उसके प्रेमी पर जताया जा रहा था। महिला पहले से शादीशुदा थी और पति को छोड़कर युवक के साथ रह रही थी। वारदात के बाद आरोपी युवक सामान लेकर मौके से फरार है। वारदात की सूचना महिला के पति ने पुलिस को दी। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

महिला की पहचान प्रीति के रूप में हुई। उसकी शादी चार साल पहले उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस के रहने वाले सतीश कुमार से हुई थी। वह मजदूरी करता है। एक साल पहले वह पत्नी संग गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी में रहने लगा था।

सतीश ने पुलिस को बताया कि करीब तीन महीने पहले प्रीति सुभाष नामक युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। उसने उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। करीब दो महीने पहले उसे जानकारी मिली की वह प्रीति और सुभाष फरीदाबाद के गांव सिकरी में रह रहे हैं। इसके बाद उसने दोबारा प्रीति से बात करना शुरू कर दिया।

पत्नी ने फरीदाबाद बुलाया था

सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि प्रीति ने 17 फरवरी को उसे फरीदाबाद में बुलाया था। वह सुभाष और प्रीति से मिला और उनके कमरे पर ही रुका। 18 फरवरी को सुभाष और प्रीति को लेकर गुरुग्राम पहुंच गया और सेक्टर-46 स्थित जल विहार कॉलोनी में कमरा लेकर रहने लगा। शुक्रवार सुबह वह काम पर चला गया। कमरे पर सुभाष और प्रीति थे। शाम को जब वह लौटा तो कमरा बाहर से बंद था। वह कमरा खोलकर अंदर पहुंचा तो प्रीति फर्श पर मृत पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। सुभाष अपना सामान लेकर गायब था। सतीश का आरोप है कि सुभाष ने ही प्रीति को जहर देकर उसकी हत्या की है।

क्या कहती है पुलिस

हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक महिला का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

अमित शर्मा,एसएचओ सेक्टर-50

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें